13 साल की मासूम की रिपोर्ट रोकी दबाव से जबरन करवाया राजीनामा: थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

पुलिस ने नियमों को ताक पर रखा, दुष्कर्म जैसे मामले में 20 घंटे बाद भी नहीं हुआ बच्ची का मेडिकल
खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
खरगोन जिले के चैनपुर थाने में न्याय का गला घोंटने वाली एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहाँ ग्राम जोक की रहने वाली 13 वर्षीय मासूम बालिका के साथ योगेंद्र चौहान नामक युवक ने बलात्कार जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया, लेकिन पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने के बजाय उसे संरक्षण देकर मामला ही खत्म करा दिया।
बुधवार सुबह 11 बजे जब पीड़िता अपने पिता रवि शंकर चौहान के साथ थाने रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे, तो टीआई गेहलोद सेमलिया और उनके स्टाफ ने रात 12 बजे तक उन्हें थाने में ही रोके रखा।
इस दौरान पुलिस ने पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के बजाय उन पर पैसे लेकर राजीनामा करने का दबाव बनाया और अंतत जबरन राजीनामा करवा कर मामले को रफा-दफा कर दिया।
पुलिस की यह कार्यप्रणाली सीधे तौर पर नियमों और कर्तव्यों की अनदेखी है। इस जघन्य अपराध के बाद भी पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण तक कराना जरूरी नहीं समझा। पुलिस द्वारा पीड़ित पक्ष के साथ किए गए दुर्व्यवहार और जबरन समझौते की यह पूरी कहानी थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है।
पुलिसिया संरक्षण के कारण आरोपी पक्ष के हौसले बुलंद हैं और पीड़ित परिवार इस कदर डरा हुआ है कि उन्हें वीडियो वायरल कर अपनी सुरक्षा की गुहार लगानी पड़ी। रक्षक की वर्दी पहनकर अपराधियों के लिए काम करने वाले ऐसे पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जनता में आक्रोश है।
मामले में लेट-लतीफी करने और जबरन राजीनामा करवाने वाले टीआई और संबंधित स्टाफ की भूमिका ने पूरी खाकी को कटघरे में खड़ा कर दिया है, जिससे अब पूरे महकमे की साख पर सवाल उठ रहे हैं।
दुष्कर्म नहीं, विवाद का मामला
"आपसी परिवार का मामला है दोनों पक्ष में समझौता हो गया है। दुष्कर्म संबंधित मामला नहीं था आपसी विवाद था। बुधवार को थाने पर आए थे समझौता हो गया।" गेहलोद सेमलिया थाना प्रभारी चैनपुर, जिला खरगोन
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!