दुष्कर्म पीड़िता को राहत: जानिये कोर्ट ने क्या निर्देश दिए; परिवार ने क्या लाचारी जताई थी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
ग्वालियर हाईकोर्ट की एकल पीठ ने दुष्कर्म पीड़िता को महत्वपूर्ण राहत देते हुए उसके गर्भपात की अनुमति दे दी है। अदालत ने निर्देश दिया है कि 17 अप्रैल, शुक्रवार को सुबह 10 बजे जीआर मेडिकल कॉलेज में मेडिकल बोर्ड की निगरानी में प्रक्रिया पूरी की जाए।
याचिका में पीड़िता की ओर से बताया गया कि 11 जनवरी को आरोपियों ने उसे घर से ले जाकर दुष्कर्म किया, जिसके परिणामस्वरूप वह गर्भवती हो गई। युवती की उम्र लगभग 18 वर्ष 5 माह बताई गई है।
परिवार ने अदालत के सामने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि वे बच्चे का पालन-पोषण करने में सक्षम नहीं हैं। इसके साथ ही गर्भ के कारण पीड़िता को लगातार शारीरिक तकलीफ, मानसिक आघात और सामाजिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अदालत ने कमलाराजा अस्पताल और जीआर मेडिकल कॉलेज के मेडिकल बोर्ड से विस्तृत रिपोर्ट तलब की थी। मेडिकल जांच के बाद बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि गर्भ की अवधि 10 सप्ताह 3 दिन है और पीड़िता के सभी आवश्यक स्वास्थ्य मानक सामान्य हैं।
मेडिकल बोर्ड ने यह भी आश्वस्त किया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में आवश्यक सुविधाओं के साथ गर्भपात सुरक्षित रूप से किया जा सकता है। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने गर्भपात की अनुमति देते हुए कहा कि यह निर्णय पीड़िता को शारीरिक और मानसिक कष्ट से राहत दिलाने के उद्देश्य से लिया गया है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!