पत्नी से मिला तलाक: दो करोड़ रुपए चुकाने का दिया आदेश; नारायण सांई को फैमिली कोर्ट का बड़ा झटका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम के बेटे और दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे नारायण सांई को फैमिली कोर्ट से कानूनी झटका लगा है। कोर्ट ने उसकी पत्नी जानकी हरपालानी की तलाक याचिका मंजूर करते हुए दोनों के वैवाहिक संबंधों को कानूनी रूप से समाप्त कर दिया है। साथ ही अदालत ने निर्देश दिया है कि वह तीन महीने के भीतर जानकी हरपालानी को दो करोड़ रुपये एकमुश्त स्थायी गुजारा भत्ते के रूप में अदा करे।
जानकी हरपालानी ने वर्ष 2018 में इंदौर फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। याचिका में उन्होंने पति नारायण साईं पर मानसिक प्रताड़ना, उपेक्षा और वैवाहिक दायित्वों के निर्वहन में विफल रहने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही उन्होंने अदालत से पांच करोड़ रुपये एकमुश्त स्थायी गुजारा भत्ता दिलाने की मांग की थी।
सुनवाई के दौरान नारायण साईं ने पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों से इनकार किया, लेकिन अदालत ने जानकी की ओर से पेश किए गए दस्तावेजी साक्ष्यों और परिस्थितिजन्य तथ्यों को महत्व दिया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि वैवाहिक संबंध अब व्यावहारिक और कानूनी दोनों रूपों में टूट चुके हैं, इसलिए इस रिश्ते को जारी रखना न्यायोचित नहीं होगा।
पहले भी मिला था अंतरिम गुजारा भत्ता... इस मामले का एक अहम पहलू यह भी रहा कि फैमिली कोर्ट ने इससे पहले वर्ष 2018 में ही अंतरिम राहत देते हुए नारायण साईं को पत्नी को हर महीने 50 हजार रुपये गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था। लेकिन जानकी की ओर से अदालत में यह दावा किया गया कि पिछले करीब 8 वर्षों में यह राशि नियमित रूप से अदा नहीं की गई।
पत्नी पक्ष के वकीलों ने अदालत के सामने यह भी रखा कि कोर्ट के पूर्व आदेशों की अवहेलना करते हुए नारायण साईं ने न तो वैवाहिक जिम्मेदारियां निभाईं और न ही आर्थिक दायित्व पूरे किए। ऐसे में अदालत का दो करोड़ रुपये स्थायी गुजारा भत्ता तय करना इस लंबे विवाद में एक निर्णायक मोड़ माना जा रहा है। कुछ रिपोर्टों में बकाया राशि 50 लाख रुपये से अधिक बताई गई है, जिसे लेकर अलग वसूली प्रक्रिया भी चर्चा में है।
जेल में बंद, दुष्कर्म मामले में काट रहा उम्रकैद
नारायण साईं फिलहाल सूरत जिले की जेल में बंद है, जहां वह दुष्कर्म मामले में सुनाई गई उम्रकैद की सजा काट रहा है। इसी वजह से फैमिली कोर्ट में उसकी पेशी भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई थी।
सुनवाई के दौरान उसका बयान दर्ज किया गया था और पत्नी पक्ष की ओर से जिरह भी हुई थी।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!