अवैध बाइक टैक्सी पर रैपिडो को आरटीओ का नोटिस: बंद हो सकती है सेवा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सड़कों पर बिना वैध अनुमति और व्यावसायिक पंजीकरण के दौड़ रही रैपिडो बाइक टैक्सियों के खिलाफ क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ने सख्त रुख अपनाया है। हाल ही 12 बाइक टैक्सियां जब्त किए जाने के बाद शुक्रवार को परिवहन कार्यालय में हड़कंप की स्थिति रही।
अपनी आजीविका को लेकर चिंतित बड़ी संख्या में रैपिडो चालक आरटीओ पहुंचे और बताया कि वे इस सेवा के जरिये परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं और शहर के छात्रों सहित आम यात्रियों को इससे काफी सुलभ परिवहन मिलता है।
हालांकि यह भी स्वीकार किया कि कंपनी ने उन्हें कभी व्यावसायिक नंबर प्लेट या ट्रेड लाइसेंस की अनिवार्यता जैसे तकनीकी नियमों की जानकारी नहीं दी और केवल बुनियादी दस्तावेजों के आधार पर ही उन्हें काम पर रख लिया।
एआरटीओ अर्चना मिश्रा ने स्पष्ट किया कि विभाग का उद्देश्य किसी का रोजगार छीनना नहीं, लेकिन सार्वजनिक सुरक्षा और यातायात नियमों से समझौता कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना उचित अनुमति और वैधानिक प्रक्रिया के बाइक टैक्सियों का संचालन अवैध है।
विभाग अब सीधे रैपिडो के मुख्यालय को नोटिस भेजकर सख्त निर्देश जारी कर रहा है कि निर्धारित नियमों के तहत ही अपनी सेवाएं संचालित करे। यदि भविष्य में नियमों की अनदेखी जारी रही, तो शहर में बाइक टैक्सी सेवा पूरी तरह बंद करने जैसा कठोर कदम भी उठाया जा सकता है।
प्रशासनिक स्तर पर इस कार्रवाई को और व्यापक बनाने के लिए ट्रैफिक डीसीपी को भी पत्र लिखा जा रहा है, ताकि नियम विरुद्ध चल रहे वाहनों पर जमीनी कार्रवाई तेज की जा सके।
मौके पर मौजूद एआरटीओ राजेश गुप्ता ने रैपिडो बाइक चालकों को परिवहन विभाग की गाइडलाइन से अवगत कराते हुए बताया कि बाइक टैक्सी के लिए वाहन का व्यावसायिक पंजीकरण, कंपनी के पास ट्रेड लाइसेंस, वैध ड्राइविंग लाइसेंस, कमर्शियल बीमा, पीयूसी और चालक व सवारी दोनों के लिए हेलमेट होना अनिवार्य है। बिना अनुमति चल रही इस सेवा पर अब आरटीओ की पैनी नजर है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!