खबर
Top News

11 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म: ताऊ ने मुंह में ठूंसा रूमाल; हाथ-पैर बांधकर किया रेप, तबीयत बिगड़ने पर हुआ खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 मई 2026, 2:03 pm
शेयर करें:
11 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर के झांसी रोड इलाके से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 11 वर्षीय मासूम छात्रा अपने ही सगे ताऊ की हैवानियत का शिकार हो गई। आरोपी ने अंधेरे का फायदा उठाकर बच्ची का मुंह दबाया और इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

12 दिनों तक चुप रहा परिवार
लोक-लाज और पारिवारिक दबाव के कारण पीड़ित परिवार 12 दिनों तक चुप रहा, लेकिन सोमवार को बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर मामला थाने पहुँचा।

भाई का जन्मदिन मनाने आई थी पीड़िता
आरोपी ताऊ ने मासूम को जबरन कमरे में खींचा, शोर मचाने पर मुंह में रूमाल ठूंसा और हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म किया। मासूम बचपन से अपने ननिहाल (नाना-नानी के घर) रहती है। वह 11 मई को अपने छोटे भाई का जन्मदिन मनाने माता-पिता के घर आई थी।

अंधेरे का उठाया फायदा
13 मई की रात इलाके की बिजली गुल होने के कारण परिवार के लोग घर के बाहर बैठे थे, तभी आरोपी ने सूनेपन का फायदा उठाया। वारदात के बाद डरी-सहमी बच्ची ने रोते हुए अपनी मां को आपबीती सुनाई थी। लेकिन बदनामी और ससुराल पक्ष के भारी दबाव के चलते परिवार पुलिस के पास नहीं गया और बच्ची को वापस ननिहाल भेज दिया गया।

पेट में अचानक तेज दर्द उठा
सोमवार को अचानक मासूम के पेट में तेज दर्द उठा। कई डॉक्टरों को दिखाने के बाद जब आराम नहीं मिला और डॉक्टरों ने अंदरूनी चोट की आशंका जताई, तब जाकर मां का हौसला बंधा और वह अपनी बेटी को लेकर झांसी रोड थाने पहुँची।

पुलिस की कार्रवाई
झांसी रोड थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पीड़िता का मेडिकल कराया। आरोपी ताऊ के खिलाफ बलात्कार (Rape), पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और जान से मारने की धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया।

थाना प्रभारी द्वारा गठित विशेष टीम ने त्वरित घेराबंदी करते हुए सोमवार को ही आरोपी ताऊ को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 12 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 12 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 12 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 13 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 13 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 13 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 13 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 13 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 14 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 14 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 14 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 14 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 14 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 14 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 14 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 14 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 14 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 15 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 15 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!