BAMS छात्रा से दुष्कर्म: सहपाठी ने बंधक बनाकर की दरिंदगी; धर्मांतरण का बनाया दबाव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
शहर के चर्चित डॉ. शिवशक्तिलाल शर्मा आयुर्वेदिक कॉलेज की BAMS छात्रा ने अपने ही सहपाठी पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने, आपत्तिजनक वीडियो बनाने और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
शिकायत के बाद स्टेशन रोड थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी छात्र को बड़वानी से हिरासत में लिया है।
मकान में ले जाकर बंधक बनाने का आरोप
पुलिस के अनुसार, घटना 1 अगस्त 2026 की शाम की बताई जा रही है। आरोपी जुबेर, निवासी उमरिया पानी गांव (बड़वानी), छात्रा को बहाने से शास्त्री नगर स्थित एक मकान में ले गया। आरोप है कि वहां उसने कमरे का दरवाजा बंद कर छात्रा को बंधक बनाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
आपत्तिजनक वीडियो बना लिया
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने घटना के दौरान मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वह छात्रा पर धर्म परिवर्तन कर इस्लाम अपनाने और शादी करने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों को बताई बात
पुलिस के मुताबिक, डर के कारण छात्रा ने शुरुआत में घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी। बाद में जब आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया तो छात्रा ने हिम्मत जुटाकर अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर स्टेशन रोड थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
बड़वानी से पकड़ाया आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्टेशन रोड थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने बड़वानी पहुंचकर आरोपी जुबेर को हिरासत में लिया।
संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, आईटी एक्ट और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी का मोबाइल भी जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है।
घटनास्थल और सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिस मकान में घटना होने की बात सामने आई है, उसके मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:गांधी की तस्वीर वाली टी-शर्ट में पहुंचे समर्थक

मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प:जब इंदौर के मंच से गूंजी थी बापू की हुंकार

अभिनेता से करोड़ों के नदी घोटाले में पूछताछ:गिरफ्तारी की खबरों पर किया इनकार

मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख:मोबाइल भी बंद आ रहा; पुलिस ने भेजा नोटिस

देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने लीटर अवैध शराब जब्त; इतने आरोपियों पर केस दर्ज

हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे:पुलिस-प्रशासन में पहुंच का भरोसा दिलाकर फर्म के खाते में जमा कराई रकम

घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई:तीन संदिग्ध कैमरे में कैद

योजना से वंचित:नियमों में फंसी लाखों आदिवासी महिलाएं; जनहित याचिका के जरिए उठाया मुद्दा

होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा:अस्पताल में इलाज न मिलने की बात पर लोगों ने किया हंगामा

साइबर ठगी के दो मामले:धमकी देकर इतने हजार उड़ाए; डॉलर का झांसा देकर इतने ठगे

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे:एक मिनट के अंदर दो खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण पदक; बॉक्सिंग में हैट्रिक

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल; मंगलसूत्र और नकदी समेत इतने हजार का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!