कॉलेज संचालक से करोड़ों की फिरौती: फायरिंग की थी तैयारी; रिमांड में आरोपी ने कबूला लॉरेंस गैंग से कनेक्शन, विदेश से ऑपरेट हो रहा नेटवर्क
KHULASA FIRST
संवाददाता

इंदौर, महू, भोपाल समेत कई शहरों के कारोबारियों को बनाया निशाना
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कॉलेज संचालक और कारोबारियों को करोड़ों की फिरौती के लिए धमकाने के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की एंट्री सामने आई है। रिमांड पर लिए गए आरोपी मनीष जांगिड़ ने गैंग के शार्प शूटर ऋतिक बॉक्सर व सरगना हैरी बॉक्सर से जुड़े होने की बात स्वीकार की है। खुलासा हुआ है कि आरोपी इंदौर में हवाई फायरिंग और पेट्रोल बम फेंककर दहशत फैलाने की तैयारी में था। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को नामजद कर नेटवर्क की कड़ियां जोड़ना शुरू कर दिया है।
एडिशनल डीसीपी (क्राइम) राजेश दंडोतिया के मुताबिक निपानिया डीबी सिटी निवासी कॉलेज संचालक रंजन मित्तल को 7 फरवरी को इंटरनेशनल वर्चुअल नंबरों से धमकीभरे कॉल आए थे। आरोपियों ने करोड़ों की फिरौती मांगी थी।
मित्तल पिपल्याकुमार क्षेत्र में इस्बा ग्रुप के नाम से कॉलेज चलाते हैं। पुलिस ने जांच तेज करते हुए आरोपी मनीष जांगिड़ को अशोक नगर से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया।
पूछताछ में सामने आया कि जयपुर निवासी शार्प शूटर ऋतिक बॉक्सर अजमेर जेल में बंद रहते हुए गैंग का नेटवर्क चला रहा था। वह लॉरेंस गैंग से जुड़ा है और हैरी बॉक्सर के निर्देश पर काम करता है। आरोपी इंटरनेट आधारित एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप के जरिए संपर्क में रहते थे।
मनीष को ऋतिक के माध्यम से हैरी बॉक्सर से जोड़ा गया था, जिसके बाद उसने कारोबारियों को धमकाना शुरू किया। मामले में इंटेलिजेंस इनपुट मिलने के बाद एसटीएफ ने भी जांच शुरू की है। अब फरार आरोपियों की तलाश जारी है व गैंग से जुड़े अन्य नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।
जांच में यह भी सामने आया कि बीकानेर और भिंड के कियोस्क संचालकों से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए जाते थे। मामले में दीपक सुतार व पवन शर्मा को गिरफ्तार किया गया है, जबकि प्रदीप शुक्ला फरार बताया जा रहा है। आरोपियों के तार आगरा और गोवा से भी जुड़े पाए गए हैं।
जानकारी के अनुसार आरोपी इंदौर आकर कॉलेज संचालक और अन्य कारोबारियों के ठिकानों पर हवाई फायरिंग और पेट्रोल बम फेंककर दहशत फैलाने की तैयारी में था। अशोक नगर के एक कारोबारी को भी इसी तरह धमकाया गया था।
आरोपी गैंग के निर्देश पर अलग-अलग शहरों के उद्योगपतियों और व्यापारियों की जानकारी जुटाकर उन्हें वॉइस नोट और कॉल के जरिए धमका रहे थे।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!