खबर
Indore

तीन दिन के रिमांड पर फिरौती गैंग… अब खुलेगा पूरा काला चिट्ठा!: फ्लैट की तलाशी आज, दो बिल्ली और दो चूहों को भी किया आजाद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 अप्रैल 2026, 6:21 pm
शेयर करें:
तीन दिन के रिमांड पर फिरौती गैंग… अब खुलेगा पूरा काला चिट्ठा!

अपहरण के बाद पांच घंटे में पुलिस ने कर लिया था गिरफ्तार

खुलासा फर्स्ट…इंदौर
ग्रेटर तिरुपति गार्डन से दो बच्चों के अपहरण में अब असली जांच शुरू हो रही है। पुलिस तीन दिन के रिमांड के बाद आरोपियों से पूछताछ करेगी, ताकि पता लगाया जा सके कि गैंग पहले भी ऐसी वारदात तो नहीं कर चुकी। आज उस फ्लैट की बारीकी से तलाशी होेगी, जहां बच्चों को बंधक बनाकर रखा गया था।

एसीपी तुषार सिंह के मुताबिक आरोपियों राधिका पिता राजेश प्रजापति, निवासी कैट रोड, विनीत पिता राजेश प्रजापति निवासी कैट रोड, हाल मुकाम तिलक नगर एक्सटेंशन, तनीषा पति ललित सेन निवासी दत्त नगर, राजेंद्र नगर, ललित पिता दशरथ सेन निवासी सुतलिया राजगढ़, हाल मुकाम दत्त नगर को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ का फोकस इस पर रहेगा कि ज्वेलरी शॉप लूट की योजना के अलावा और कौन-कौन से क्राइम प्लान किए थे?

राधिका ने बच्चों के अपरहण के बाद उन्हें रास्ते में चिप्स, टॉफी और पानी दिलाया। फ्लैट में मैगी खिलाई और गेम खेलने दिया। फिर जानवर देने का लालच देती रही। जब बच्चों ने घर जाने की जिद की तो आरोपियों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। जब पुलिस ने दबिश दी तो आरोपियों ने बच्चों को गंुडे आ गए कहकर छिपने और चादर ओढ़कर चुप रहने को कहा।

बेरोजगारी और लालच बना अपराध की वजह
इधर, जांच में सामने आया कि अपहरण कांड के मास्टर माइंड विनीत छह महीने से बेरोजगार था। उस पर बकाया किराया और कर्ज का दबाव था। राधिका टेलीकॉलिंग करती थीं, लेकिन कुछ समय से वह भी पैसे की तंगी झेल रही थी। वहीं तनीषा और ललित भी आर्थिक तंगी में थे। जिसके चलते विनीत राधिका ने पहले ज्वेलरी शॉप लूटने की योजना बनाई, जिसमें तनीषा और ललित को शामिल किया, लेकिन पकड़े जाने के डर से बच्चों के अपहरण का प्लान बना लिया। विनीत घटना स्थल के पास तिलकनगर एक्सटेंशन में ही किराए से रहता था। जिसके चलते उसने और राधिका ने तिलकनगर के समीप ही पॉश इलाके की रेकी की और ग्रेटर तिरुपति गार्डन पहुंचे, जहां उन्हें लगा कि यह बच्चे अमीर घर के हैं, जिनके चलते वह उन्हें दो दिन तक रोजाना आकर कुता, बिल्ली, चूहा देने का कहकर बहला फुसलाते रहे। आरोपियों को भनक तक नहीं थी कि बच्चे गन्ने का ठेला लगाने और बैंड बजाने वाले के है।

कमजोर प्लानिंग के कारण मुंह की खाई
पुलिस को शक है कि आरोपियों ने जल्द पैसा कमाने के लिए अपराध की दुनिया में कदम रखा और यह उनका पहला बड़ा प्रयास था, लेकिन कमजोर प्लानिंग के कारण उन्हें मुंह की खानी पड़ी। हालांकि आज पलासिया पुलिस फ्लैट की जांच में यह देखेगी कि बच्चों को कैसे और कहां छिपाया गया ,कौन-कौन से डिजिटल और फिजिकल सबूत मौजूद हैं। फिरौती मांगने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल, सिम और डिवाइस संभावना है कि फ्लैट से कई ऐसे सुराग मिल सकते हैं, जो कि इस केस को और गहराई तक ले जाएंगे।

पुलिस कमिश्नर करते रहे केस की मॉनीटरिंग
पूरे ऑपरेशन के दौरान पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में मॉनीटरिंग होती रही। पांच टीमों ने मिलकर लोकेशन ट्रेस की सीसीटीवी फुटेज से सुराग मिला। सही समय पर रेड कर बच्चों को बचाया गया। राहत मिलने के बाद दोनों बच्चों ने पुलिस कमिश्नर को सैल्यूट किया। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने उन्हें बस्ता, कॉपी और पानी की बोतल गिफ्ट की। मामले का खुलासा होने पर बड़ी संख्या में बच्चों के परिजन और रहवासी पहुंचे थे, जिन्होंने पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह, एडीसीपी रामस्नेही मिश्रा एसीपी तुषार सिंह और टीआई सुरेंद्र सिंह रघुवंशी को फूल माला पहनाकर उनका आभार माना। इस दौरान परिवार भावुक हो गया था।

अब पुलिस खंगालेगी पुराने राज, क्या पहले भी दे चुके हैं वारदात को अंजाम?

‘जानवरों’ को बनाया था लालच का ‘जाल’
वहीं इस केस का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि आरोपियों ने मासूम बच्चों को फंसाने के लिए कुत्ते, बिल्ली और चूहों का इस्तेमाल किया। जब पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा तो जल्दबाजी में फ्लैट बंद कर दिया गया था, जिसके अंदर एक कुत्ता था। जब आरोपियों से यह जानकारी लगी तो एक टीम तुरंत फ्लैट पर भेजकर पुलिस ने कुत्ते को आजाद किया। यहां टीम को कुत्ते के अलावा दो पालतू बिल्लियां, दो चूहे भी बंद मिले। बाद में पुलिस ने सभी जानवरों को सुरक्षित बाहर निकालकर आरोपियों के परिजन को सौंप दिया। खास बात यह है कि इन्हीं जानवरों के वीडियो और तस्वीरें दिखाकर बच्चों को बहलाया गया था। आरोपी राधिका बच्चों को गार्डन से यह कहकर ले गई कि उन्हें कुत्ते-बिल्ली दिखाएगी।

संबंधित समाचार

शादी के 7 महीने बाद घर में फांसी लगाई
Top News

शादी के 7 महीने बाद घर में फांसी लगाई:नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; मायके पक्ष का आरोप दहेज की मांग को लेकर कर रहे थे प्रताड़ित

17 minutes ago
एटीएम का पता पूछने के बहाने वृद्धा को प्लॉट तक ले गए ठग
Top News

एटीएम का पता पूछने के बहाने वृद्धा को प्लॉट तक ले गए ठग:गहने उतरवाकर रुमाल में रखे पत्थर

28 minutes ago
शराब पर डिस्काउंट बंद
Top News

शराब पर डिस्काउंट बंद:हर बोतल के साथ दिया जा रहा बिल

31 minutes ago
सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ऐलान
Top News

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ऐलान:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा; बोले- परिवहन के बिना परिवर्तन संभव नहीं

37 minutes ago
4 साल का रिश्ता
Top News

4 साल का रिश्ता:होटल के 40 मिनट और फिर मौत का रहस्य

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:यात्री परिवहन विजन समिट में सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले; आधुनिक, सुरक्षित और ग्रीन होगी एमपी की परिवहन व्यवस्था

about 1 hour ago
टूटेंगे हाथ-पैर या होगा शॉर्ट एनकाउंटर
Top News

टूटेंगे हाथ-पैर या होगा शॉर्ट एनकाउंटर:अब नेस्तनाबूद होगा जाट बंधुओं का साम्राज्य

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस हॉस्पिटल में नवजात की मौत पर उपचार में लापरवाही के आरोप; परिजन ने थाने में दी शिकायत

about 1 hour ago
33 साल का घोटाला
Top News

33 साल का घोटाला:6,000 आवंटियों के हक पर डाका डालकर बैठा आईडीए

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस होटल में बड़ी लापरवाही; वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप, जैन समाज और शाकाहारी प्रतिनिधियों ने जताया विरोध

about 1 hour ago
हठीले हनुमानजी
Top News

हठीले हनुमानजी:उमा भारती ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र; उज्जैन सांसद भी आस्था के पक्ष में

about 2 hours ago
मंदिर की जमीन पर शराब दुकान खाली करने का नोटिस
Top News

मंदिर की जमीन पर शराब दुकान खाली करने का नोटिस:अवैध कब्जा करने पर 2 लाख रुपए जुर्माना

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:कमर्शियल गरबा के विरोध में प्रदर्शन; पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन; संगठन ने कहा-धार्मिक आयोजन का व्यावसायीकरण स्वीकार नहीं

about 2 hours ago
क्या ‘सागर’ है एक साजिश!
Top News

क्या ‘सागर’ है एक साजिश!:शराब के विष में क्या कोई राजनीतिक सत्ता षड्यंत्र है; पुलिस को आशंका

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:ट्रैफिक गर्ल से पुलिस की बदतमीजी; पीड़िता का वीडियो वायरल, बोलीं-मुझसे कहा...‘आप लेडीज जात हैं’

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री मोहन यादव और जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह ने पत्रकारों से जो वादा किया वो फिर निभाया
Top News

मुख्यमंत्री मोहन यादव और जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह ने पत्रकारों से जो वादा किया वो फिर निभाया:सभी मीडियाकर्मियों की ओर से धन्यवाद

about 2 hours ago
रास्ता साफ
Top News

रास्ता साफ:'छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए इस मैदान को देने पर सहमति; कांग्रेस देगी इतनी फीस

about 3 hours ago
कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी
Top News

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:अधूरे निर्माण से इंस्टॉलेशन अटका; मरीजों को इलाज के लिए करना होगा इंतजार

about 3 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर; पैर में लगी गोली

about 3 hours ago
छात्रों की ‘गूंज’ से पहले किराए का शोर
Top News

छात्रों की ‘गूंज’ से पहले किराए का शोर:5 दिन के कार्यक्रम के लिए इतने लाख किराया; कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!