खबर
Top News

कानून से भी खतरनाक निकला राजकुमार उर्फ बाबू खतुरिया: ग्रीन बेल्ट निगलकर बसाया विदुर नगर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 मार्च 2026, 3:08 pm
शेयर करें:
कानून से भी खतरनाक निकला राजकुमार उर्फ बाबू खतुरिया

1000 करोड़ की शासकीय जमीन पर कब्जा, फर्जी प्लॉटिंग, सहकारिता घोटाला और प्रशासन की चुप्पी-अहिरखेड़ी में खुला बड़ा भू-माफिया नेटवर्क

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अहिरखेड़ी क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट की हजारों करोड़ की शासकीय जमीन को निजी बताकर बेचने का ऐसा संगठित खेल का खुलासा हुआ है, जिसने कानून व्यवस्था पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। राजकुमार उर्फ बाबू खतुरिया और उसके साथियों पर आरोप है कि उन्होंने सहकारी संस्थाओं की आड़ में न केवल सरकारी जमीन को हड़प लिया, बल्कि हजारों लोगों को फर्जी प्लॉट बेचकर करोड़ों का घोटाला कर डाला।

हैरानी है कि जांच के आदेश के बावजूद जिम्मेदार चुप हैं। अहिरखेड़ी के सिरपुर तालाब से सटी सर्वे नंबर 525 की 443 एकड़ जमीन, जो वर्ष 1962-63 तक राजस्व रिकॉर्ड में शासकीय थी, उस पर अवैध कब्जों का खेल शुरू हुआ। 1964 में इस जमीन पर अचानक निजी नाम दर्ज कर दिए गए और धीरे-धीरे यहां विदुर नगर, प्रजापत नगर जैसी कॉलोनियां खड़ी हो गईं।

करीब 200 एकड़ में फैली विदुर नगर कॉलोनी में 1000 प्लॉट और 24 बगीचों का प्रावधान था, लेकिन आज बगीचों की जमीन तक को प्लॉटिंग में बदल दिया गया। ग्रीन बेल्ट, स्कूल और सार्वजनिक जमीन को भी नहीं छोड़ा गया।

सहकारी संस्था के नाम पर बड़ा खेल... 1970 में खरीदी गई जमीन पर 1971 में ‘नाइटेंगल’ संस्था का पंजीयन हुआ, जिसे 1975 में बदलकर विदुर नगर सहकारी संस्था कर दिया गया। इसके बाद संस्था के पदाधिकारियों राकेश शुक्ला और प्रदीप शुक्ला ने बड़े पैमाने पर नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सदस्य बनाए और प्लॉट बांटे। एक ही परिवार के पति-पत्नी को दो-दो प्लॉट, कई लोगों को तीन-तीन प्लॉट तक दे दिए गए। सहकारिता अधिनियम की खुलेआम अनदेखी की गई।

135 एकड़ जमीन का षड्यंत्रपूर्वक सौदा... 1995 में संस्था के पदाधिकारियों ने खुद को ही वारिस बताकर 135 एकड़ जमीन मोहनदास रामरख्यानी को बेच दी। इसके बाद राजकुमार खतुरिया, मोहनदास और नारायणदास ने मिलकर इस जमीन पर कब्जा जमा लिया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि 1975 से 1995 के बीच जिन 835 लोगों को प्लॉट आवंटित किए थे, उनका क्या हुआ? उनके अधिकार कहां गायब हो गए?

फर्जी संस्थाएं बनाकर खेल... 1998 में राजकुमार खतुरिया और उसके साथियों ने संस्था पर कब्जा जमाकर झूलेलाल गृह निर्माण संस्था नाम से डमी संस्था बनाई। इसके जरिए 28 एकड़ जमीन को आपस में ही रजिस्ट्री करवा लिया गया।

नक्शे में हेरफेर कर बगीचों, स्कूल और अन्य आरक्षित जमीन को गायब कर दिया गया और वहां प्लॉट काटकर बेच दिए गए। आज 24 में से सिर्फ 8 बगीचे ही बचे हैं।

हजारों फर्जी प्लॉट, एक ही जमीन कई बार बिकी...आरोप है कि 135 एकड़ जमीन पर 5000 से ज्यादा फर्जी प्लॉट बेचे गए। वहीं 28.33 एकड़ जमीन को कृषि भूमि बताकर बेच दिया गया। फर्जी शपथ पत्र, अपात्र सदस्यों का पंजीयन, एक ही जमीन की कई रजिस्ट्रियां, हर स्तर पर नियमों को कुचला गया। इससे शासन को भारी राजस्व का नुकसान हुआ।

1000 करोड़ से ज्यादा का घोटाला... पूरे मामले में करीब 1000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की ग्रीन बेल्ट शासकीय जमीन को निजी बताकर बेचने का आरोप है। हजारों लोगों को आज तक वैध दस्तावेज नहीं मिले, जिससे वे ठगी का शिकार बने।

प्रशासन की चुप्पी पर सवाल... मामले की जांच क्षेत्रीय एसडीएम और सहकारिता विभाग को सौंपी गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सवाल उठ रहे हैं कि क्या इतने बड़े घोटाले में प्रशासनिक मिलीभगत भी है?

अहिरखेड़ी का यह मामला सिर्फ जमीन घोटाला नहीं, बल्कि सिस्टम की नाकामी और भू-माफिया के हौसलों की कहानी है। जब कानून के रखवाले ही खामोश हों तो राजकुमार उर्फ बाबू खतुरिया जैसे लोग कानून से भी खतरनाक साबित होते हैं।

संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

about 15 hours ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 15 hours ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 16 hours ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 16 hours ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 16 hours ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 16 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 16 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 17 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 17 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 17 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 17 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 18 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 18 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 18 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 18 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 18 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 18 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 19 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 19 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!