खबर
Top News

राहुल गांधी ने प्रियंका को दिल्ली बुलाया: छात्रों की गूंज में दिया था इलाज का भरोसा; 3 साल की उम्र से एक आंख की रोशनी नहीं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 सितंबर 2026, 12:04 pm
शेयर करें:
राहुल गांधी ने प्रियंका को दिल्ली बुलाया

खुलासा फर्स्ट, बड़वानी।
जिले के पाडछा गांव की प्रियंका सेंगर के इलाज को लेकर राहुल गांधी की टीम ने उनके परिवार से संपर्क किया है।

19 सितंबर को इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने मंच पर प्रियंका से बातचीत की थी।

एक आंख की रोशनी पूरी तरह चली गई
इसी दौरान उनकी नजर प्रियंका की आंख पर गई और उन्होंने उसकी परेशानी के बारे में पूछा था।

प्रियंका ने बताया था कि करीब 3 साल की उम्र में उसकी आंख में चूना चला गया था। इसके बाद उसकी एक आंख की रोशनी पूरी तरह चली गई।

आंख का ऑपरेशन कराया गया था
12वीं कक्षा के दौरान बड़ौदा में उसकी आंख का ऑपरेशन कराया गया था।

डॉक्टरों ने आगे एक और ऑपरेशन की जरूरत बताई थी, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज आगे नहीं बढ़ सका।

कार्यक्रम के बाद दिल्ली से आया फोन
प्रियंका के मुताबिक, इंदौर कार्यक्रम के बाद दिल्ली से राहुल गांधी की टीम की एक महिला ने फोन कर इलाज के लिए दिल्ली आने की बात कही।

इसके बाद बड़वानी के समाजसेवी सरदार नरगावे और विधायक विक्रांत भूरिया की ओर से भी संपर्क किया गया।

जीतू पटवारी ने भी प्रियंका को मिलने के लिए बुलाया
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी प्रियंका को मिलने के लिए बुलाया।

प्रियंका के अनुसार, पटवारी ने उसके पिता से फोन पर परिवार की आर्थिक स्थिति और आंख के इलाज को लेकर बातचीत की।

तीन एकड़ जमीन, लेकिन सिंचाई की समस्या
प्रियंका के पिता उदय सिंह सेंगर किसान हैं। परिवार के पास करीब तीन एकड़ जमीन है, लेकिन पर्याप्त सिंचाई सुविधा नहीं होने के कारण खेती से नियमित आमदनी नहीं हो पाती।

ऐसे में आंख के महंगे इलाज का खर्च उठाना परिवार के लिए मुश्किल रहा। बड़ौदा में एक बार ऑपरेशन के बाद आगे का उपचार आर्थिक कारणों से रुक गया।

सालों से सपना था कि सामान्य लोगों की तरह देख सकूं
प्रियंका ने कहा कि वर्षों से उसकी इच्छा रही है कि वह सामान्य लोगों की तरह देख सके।

अब इलाज की उम्मीद जगी है और वह इसे अपने लंबे समय से अधूरे सपने के पूरा होने की दिशा में एक मौका मान रही है।

प्रियंका फिलहाल इंदौर में रहकर यूजीसी-नेट की तैयारी कर रही है।

आंख की समस्या के बावजूद उसने अपनी पढ़ाई जारी रखी है और आगे उच्च शिक्षा हासिल करने की इच्छा रखती है।

राहुल गांधी के सामने उठाई थी हॉस्टल की समस्या
19 सितंबर के कार्यक्रम में प्रियंका ने राहुल गांधी के सामने आदिवासी क्षेत्रों और बड़े शहरों में संचालित सरकारी छात्रावासों से जुड़ी समस्याएं भी रखी थीं।

उसने हॉस्टलों में सीटों की कमी, भोजन और अन्य सुविधाओं की समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए संख्या और क्षमता बढ़ाने की मांग की थी।

प्रियंका ने बताया था कि उसने कक्षा 1 से 12वीं तक सरकारी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई की।

उसके अनुसार, कई बार भोजन की व्यवस्था ठीक नहीं होने पर उसे घर से लाई लाल मिर्च की चटनी के साथ रोटी खाकर गुजारा करना पड़ा।

उसने हॉस्टल में छात्राओं से वार्डन द्वारा काम कराए जाने का आरोप भी लगाया था।

प्रियंका के मुताबिक, 12वीं के बाद कॉलेज की पढ़ाई के लिए सरकारी हॉस्टल नहीं मिलने पर छात्राओं को किराये के कमरों में रहना पड़ता है।

इलाज के साथ पढ़ाई के सपने पर भी नजर
प्रियंका के परिवार के लिए प्रस्तावित इलाज सिर्फ आंख की रोशनी से जुड़ी उम्मीद नहीं है, बल्कि उसकी आगे की पढ़ाई और करियर के सपनों से भी जुड़ा है।

अब परिवार को दिल्ली में होने वाले इलाज की अगली प्रक्रिया और चिकित्सकीय जांच का इंतजार है।

संबंधित समाचार

100 फीट रोड पर नाली निर्माण में लापरवाही
Top News

100 फीट रोड पर नाली निर्माण में लापरवाही:पाइप के नीचे कच्ची मिट्टी; उचित ढाल और भराई को लेकर रहवासियों ने उठाए सवाल

23 minutes ago
MBBS के बाद अब AYUSH डॉक्टरों का आंदोलन
Top News

MBBS के बाद अब AYUSH डॉक्टरों का आंदोलन:स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर खोला मोर्चा; बोले- दूसरे राज्यों से बड़ा अंतर

24 minutes ago
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले
Top News

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले:इतने विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे खेल परिसर; बिजली के लिए टेंडर को मंजूरी

27 minutes ago
छात्रा से वेयरहाउस में गैंगरेप
Top News

छात्रा से वेयरहाउस में गैंगरेप:काम के बहाने देर शाम तक रोका; गेट अंदर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम

about 1 hour ago
भाजपा अध्यक्ष के कार्यक्रम में खाली कुर्सियों की चर्चा
Top News

भाजपा अध्यक्ष के कार्यक्रम में खाली कुर्सियों की चर्चा:दो दिन बाद ‘छात्रों की गूंज’ में उमड़ी युवाओं की भीड़; राजधानी तक पहुंचा मामला

about 1 hour ago
आबकारी विभाग का छापा
Top News

आबकारी विभाग का छापा:शराब की अवैध भट्टियों पर दी दबिश; बड़ी मात्रा में कच्ची मदिरा-लाहन जब्त

about 1 hour ago
गलत ब्लड ग्रुप बताने वाली
Top News

गलत ब्लड ग्रुप बताने वाली:नीरज लैब पर कब होगी कार्रवाई; सीएमएचओ की नाकामी से पंगु हुआ इंदौर का स्वास्थ्य तंत्र

about 1 hour ago
‘गूंज’ का अधूरा उत्तर नहीं सुनाई दी राहुल के मन की बात
Top News

‘गूंज’ का अधूरा उत्तर नहीं सुनाई दी राहुल के मन की बात

about 1 hour ago
नाबालिग छात्रा से बदसलूकी का मामला
Top News

नाबालिग छात्रा से बदसलूकी का मामला:मुख्य आरोपी को एनकाउंटर कर पकड़ा; पुलिस कार्रवाई तेज, वीडियो वायरल करने वालों पर भी शिकंजा

about 1 hour ago
सिटी बस में टिकट को लेकर विवाद
Top News

सिटी बस में टिकट को लेकर विवाद:कंडक्टर और साथियों ने की यात्री से मारपीट

about 2 hours ago
करवट बदली तो जाग उठी आस्था
Top News

करवट बदली तो जाग उठी आस्था:कृष्ण कन्हाई के जलवा पूजन में लीन हुआ इंदौर

about 2 hours ago
पहली बार जमीन के नीचे उतरेगी TBM ‘नर्मदा’
Top News

पहली बार जमीन के नीचे उतरेगी TBM ‘नर्मदा’:इस रूट पर बनाएगी 3.5 KM सुरंग; सुरक्षा मानकों के साथ होगा काम

about 2 hours ago
अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में लगी भीषण आग
Top News

अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में लगी भीषण आग:2 नवजातों की मौत; 25 बच्चों को किया शिफ्ट

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक; पत्नी और बेटी से मिलकर लौट रहे किसान की मौत

about 2 hours ago
योजना में बड़ा बदलाव
Top News

योजना में बड़ा बदलाव:प्रदेश सरकार नई व्यवस्था कर रही लागू; इस प्रमाणपत्र के बिना निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा पैकेज का इलाज

about 2 hours ago
शहर में नो UPI डे की तैयारी तेज
Top News

शहर में नो UPI डे की तैयारी तेज:व्यापारियों का 10 लाख लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य; बाजारों में लग रहे पोस्टर

about 2 hours ago
खैर नहीं
Top News

खैर नहीं:वर्दी में रील बनाई तो होगी कार्रवाई; इन ऐप्स पर भी सख्ती, नई गाइडलाइन जारी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:विवादित टिप्पणी को लेकर मंत्री ने जताया खेद : बोले; बेटी जैसी हैं पार्षद

about 3 hours ago
ईडी का बड़ा एक्शन
Top News

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

about 20 hours ago
देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती
Top News

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!