गश्त के बजाय शराब पार्टी में जुटे पुलिसकर्मी: दो लाइन अटैच
KHULASA FIRST
संवाददाता

बदमाश के साथ बैठकर पी रहे थे, रहवासियों ने की थी शिकायत
एसीपी करेंगे पूरे मामले की जांच
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिन पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी कानून व्यवस्था बनाए रखने की है, वही दूसरे थाना क्षेत्र में शराब पार्टी करते मिले। मामला तिलक नगर थाने की डायल-112 में तैनात एएसआई व प्रधान आरक्षक से जुड़ा है।
दोनों एक आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के साथ शराब पी रहे थे। रहवासियों ने पुलिस वाहन व कर्मचारियों की गतिविधियों को सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया। मामला अधिकारियों तक पहुंचने के बाद डीसीपी जोन-2 अमन सिंह राठौर ने एएसआई श्रीराम परमार और प्रधान आरक्षक विनोद सक्सेना को लाइन अटैच कर दिया है, साथ ही एसीपी खजराना आशीष पटेल को विभागीय जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।
जानकारी के मुताबिक दोनों पुलिसकर्मी तिलक नगर थाने की एफआरवी (डायल-112) पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान वे अपने निर्धारित थाना क्षेत्र से निकलकर खुड़ैल इलाके के ग्राम बिहाड़िया की एक रहवासी कॉलोनी में पहुंच गए। यहां पुलिस वाहन खड़ा कर शराबखोरी करने लगे। कॉलोनी के रहवासियों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
खुड़ैल पुलिस ने मौके से जुड़ी जानकारी जुटाई तो पता चला कि वाहन तिलक नगर थाने की एफआरवी है। इसके बाद मामला पुलिस कंट्रोल रूम के जरिए वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा। रहवासियों ने पुलिसकर्मियों और वाहन की मौजूदगी के सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराए हैं।
घर आकर धमकाने का लगाया आरोप
बताया जा रहा है कि फुटेज में दोनों पुलिसकर्मी एक बदमाश के साथ नजर आ रहे हैं। इस व्यक्ति की पहचान फारुख शाह उर्फ गामा के रूप में बताई जा रही है। उसके खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
मामला सामने आने के बाद कॉलोनी के कुछ रहवासियों ने आरोप लगाया कि सुबह गामा के परिवार से जुड़े लोग उनके घर पहुंचे और शिकायत करने पर धमकाया। रहवासियों ने इसकी शिकायत भी पुलिस अधिकारियों से की है।
पायलट की भूमिका भी जांच के दायरे में
प्रारंभिक पूछताछ में दोनों पुलिसकर्मियों ने किसी इवेंट के सिलसिले में खुड़ैल क्षेत्र तक जाने की बात कही है। हालांकि, वे निर्धारित क्षेत्र से बाहर क्यों गए और वहां कितनी देर रुके, इसकी जांच की जा रही है। एफआरवी के पायलट की भूमिका भी जांची जाएगी। एसीपी आशीष पटेल दोनों के बयान लेकर विस्तृत रिपोर्ट डीसीपी को सौंपेंगे। इसके बाद विभागीय कार्रवाई तय होगी।
संबंधित समाचार

जिनके हाथों से रोशन होते हैं हजारों घर:उनके अपने आंगन में रहता है अभावों का अंधेरा

यह वीडियो देखकर आंसू नहीं रोक पाएंगे आप:दिवंगत टीआई के शव के पास बेटे का रुदन-पापा उठ जाओ...; पत्नी बोलीं- आपने दो दिन से कुछ खाया नहीं

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर; पति-पत्नी और दामाद की मौत

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:23 हजार करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी; 15 नए सैटेलाइट टाउन बनेंगे, धान पंजीयन की तारीख बढ़ी

न कोई वैध अनुमति न नक्शा पास हुआ:अवैध भवन निर्माणकर्ता का दावा; जिम्मेदारों की कर चुका हूं जेबें गर्म

संवेदनशील सुनवाई में त्वरित कार्रवाई और न्याय का भरोसा:पुलिस कमिश्नर इंदौर ने सुनी हर पीड़ित की बात; दिए उचित निराकरण के दिशा-निर्देश

वीडियो देखिये, एक बाइक पर सवार होकर आए 3 नकाबपोश बदमाश:पॉश इलाके में हथियारों के दम पर लूट: कांग्रेस प्रवक्ता के मकान में किराएदार के गोडाउन को बनाया निशाना

नशे पर पुलिस का एक साथ धावा:11 तस्कर हुए गिरफ्तार

कलेक्ट्रेट के प्यून की संपत्तियों को लेकर लोकायुक्त में शिकायत:इतने करोड़ की संपत्ति होने का दावा; जांच शुरू

वीडियो देखिये, टीआई की शहादत पर बोले मुख्यमंत्री:परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है सरकार; जहरीली शराब समेत किसी भी अपराध को बर्दाश्त नहीं करेंगे

गाली देने से रोका तो परिवार पर चाकुओं से हमला:पिता-बेटी सहित चार घायल; युवती की हालत गंभीर

वीडियो देखिये, लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर पदयात्रा:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे शामिल; मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

जर्जर छत पर टावर निगम की आंखों पर पट्टी:खतरे का खेल; जोन के अधिकारी बेखबर

यदि पानी बर्बाद किया तो 10 हजार रु. जुर्माना:जल नीति मंजूर; 300 नए नलकूप खोदेंगे, 33 ट्रक टैंकर खरीदेंगे

मजदूर-किसानों की काली दीपावली:न वेतन दिया, न पानी

विश्व प्रसिद्ध मंदिर में महिला श्रद्धालु से पुलिसकर्मी ने की मारपीट:महिला गार्ड की मौजूदगी में उठाया हाथ; पुलिसकर्मी के व्यवहार पर उठे सवाल

खाकी लहूलुहान माफिया बेलगाम:खातेगांव कांड ने हिला दी व्यवस्था की बुनियाद

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध:3 साल तक करता रहा शोषण; दूसरी जगह सगाई कर मुकरा, थाने पहुंची युवती, एफआईआर दर्ज

इंटरनेट पर वीडियो देखकर लगाया इंजेक्शन:नेपाली युवक का हुआ यह हाल; फॉरेंसिक रिसर्च करने वाली डॉक्टर देश में अव्वल

पकड़ा गया रिटायर्ड IAS का हत्यारा:भागने की कोशिश में पुलिस ने पैर में मारी गोली; अब पूछताछ में होगा खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!