वीडियो देखिये, टीआई की शहादत पर बोले मुख्यमंत्री: परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है सरकार; जहरीली शराब समेत किसी भी अपराध को बर्दाश्त नहीं करेंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
देवास जिले में शराब तस्करी रोकने के दौरान जान गंवाने वाले टीआई दिलीप पुरी की शहादत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इस कठिन घड़ी में प्रदेश सरकार उनके परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि प्रदेश में जहरीली शराब समेत किसी भी तरह के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी में नवनियुक्त प्रशिक्षु डीएसपी की पासिंग आउट परेड में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने नए पुलिस अधिकारियों को मध्यप्रदेश पुलिस का हिस्सा बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में उन्होंने पुलिस विभाग में भर्ती, पदोन्नति और अपराधों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई का भी जिक्र किया। इसी दौरान उन्होंने देवास में कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए टीआई दिलीप पुरी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
'दिलीप पुरी ने कर्तव्य निभाते हुए दी शहादत, परिवार के साथ खड़ी है सरकार'
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवास जिले में टीआई दिलीप पुरी ने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए शहादत दी है। यह कठिन घड़ी है और सरकार उनके परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उनके परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए सरकार तत्पर है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहरीली शराब सहित किसी भी प्रकार के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधों पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को पूरी गंभीरता से काम करना होगा।
'ढाई साल में 18 हजार से अधिक पदों पर दी मंजूरी'
मुख्यमंत्री ने पुलिस अकादमी में प्रशिक्षु डीएसपी की पासिंग आउट परेड को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार सभी विभागों में भर्ती अभियान चला रही है। पिछले लगभग ढाई वर्षों में 18 हजार से अधिक पदों पर मंजूरी दी गई है। इससे विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्तियां हुई हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि सभी विभागों में आवश्यकतानुसार कर्मचारियों और अधिकारियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रशासनिक व्यवस्था और बेहतर हो सके।
पुलिस विभाग में 65 हजार से अधिक पदोन्नतियां
मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश पुलिस के जवान जहां और जैसी आवश्यकता होती है, वहां पूरी मजबूती से मोर्चे पर डटे रहते हैं। सरकार ने पुलिस विभाग के कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखते हुए 65 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को पदोन्नति प्रदान की है। उन्होंने नए प्रशिक्षु डीएसपी से भी अपेक्षा जताई कि वे अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएं।
रिटायर्ड IAS अधिकारी के हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर
मुख्यमंत्री ने भोपाल में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या के मामले का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि हत्या के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने उसी दिन शॉर्ट एनकाउंटर की कार्रवाई की है। आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरह के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संबंधित समाचार

जिनके हाथों से रोशन होते हैं हजारों घर:उनके अपने आंगन में रहता है अभावों का अंधेरा

यह वीडियो देखकर आंसू नहीं रोक पाएंगे आप:दिवंगत टीआई के शव के पास बेटे का रुदन-पापा उठ जाओ...; पत्नी बोलीं- आपने दो दिन से कुछ खाया नहीं

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर; पति-पत्नी और दामाद की मौत

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:23 हजार करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी; 15 नए सैटेलाइट टाउन बनेंगे, धान पंजीयन की तारीख बढ़ी

न कोई वैध अनुमति न नक्शा पास हुआ:अवैध भवन निर्माणकर्ता का दावा; जिम्मेदारों की कर चुका हूं जेबें गर्म

संवेदनशील सुनवाई में त्वरित कार्रवाई और न्याय का भरोसा:पुलिस कमिश्नर इंदौर ने सुनी हर पीड़ित की बात; दिए उचित निराकरण के दिशा-निर्देश

वीडियो देखिये, एक बाइक पर सवार होकर आए 3 नकाबपोश बदमाश:पॉश इलाके में हथियारों के दम पर लूट: कांग्रेस प्रवक्ता के मकान में किराएदार के गोडाउन को बनाया निशाना

नशे पर पुलिस का एक साथ धावा:11 तस्कर हुए गिरफ्तार

कलेक्ट्रेट के प्यून की संपत्तियों को लेकर लोकायुक्त में शिकायत:इतने करोड़ की संपत्ति होने का दावा; जांच शुरू

गश्त के बजाय शराब पार्टी में जुटे पुलिसकर्मी:दो लाइन अटैच

गाली देने से रोका तो परिवार पर चाकुओं से हमला:पिता-बेटी सहित चार घायल; युवती की हालत गंभीर

वीडियो देखिये, लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर पदयात्रा:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे शामिल; मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

जर्जर छत पर टावर निगम की आंखों पर पट्टी:खतरे का खेल; जोन के अधिकारी बेखबर

यदि पानी बर्बाद किया तो 10 हजार रु. जुर्माना:जल नीति मंजूर; 300 नए नलकूप खोदेंगे, 33 ट्रक टैंकर खरीदेंगे

मजदूर-किसानों की काली दीपावली:न वेतन दिया, न पानी

विश्व प्रसिद्ध मंदिर में महिला श्रद्धालु से पुलिसकर्मी ने की मारपीट:महिला गार्ड की मौजूदगी में उठाया हाथ; पुलिसकर्मी के व्यवहार पर उठे सवाल

खाकी लहूलुहान माफिया बेलगाम:खातेगांव कांड ने हिला दी व्यवस्था की बुनियाद

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध:3 साल तक करता रहा शोषण; दूसरी जगह सगाई कर मुकरा, थाने पहुंची युवती, एफआईआर दर्ज

इंटरनेट पर वीडियो देखकर लगाया इंजेक्शन:नेपाली युवक का हुआ यह हाल; फॉरेंसिक रिसर्च करने वाली डॉक्टर देश में अव्वल

पकड़ा गया रिटायर्ड IAS का हत्यारा:भागने की कोशिश में पुलिस ने पैर में मारी गोली; अब पूछताछ में होगा खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!