खबर
Top News

ट्विशा केस में पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल: सीबीआई ने जांच डायरी में बताईं खामियां

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 मई 2026, 4:46 pm
शेयर करें:
ट्विशा केस में पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल के हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले में भोपाल पुलिस की जांच पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस की विशेष जांच टीम तीन दिन की पूछताछ के बाद भी आरोपी पति समर्थ सिंह से कोई ठोस जानकारी हासिल नहीं कर सकी। बताया जा रहा है कि समर्थ ने पूछताछ में वही बातें दोहराईं जो पहले से मीडिया और परिजनों के माध्यम से सार्वजनिक हो चुकी हैं।

एसआईटी अब तक समर्थ से फरारी के दौरान उसे पनाह देने वालों और उसके छिपने के ठिकानों जैसी अहम जानकारी भी नहीं निकलवा पाई है। इसी बीच, ट्विशा शर्मा की सास और सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह तथा पति समर्थ सिंह के खिलाफ दहेज हत्या और प्रताड़ना का मामला दर्ज होने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम मंगलवार को भोपाल पहुंची।

दिल्ली से आई टीम ने कटारा हिल्स थाने में एसआईटी से जांच की जानकारी ली, इसके बाद गिरिबाला सिंह के घर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीबीआई अधिकारियों ने गिरिबाला सिंह से शादी के बाद हुए विवाद, ट्विशा और उसके मायके पक्ष के साथ संबंधों और पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ की। इसके बाद टीम ने पुलिस आयुक्त संजय कुमार से भी मुलाकात की।

एसआईटी की केस डायरी अधूरी- सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई टीम ने पुलिस आयुक्त को बताया कि एसआईटी की केस डायरी अधूरी है। डायरी में समर्थ सिंह से पूछताछ का बिंदुवार विवरण दर्ज नहीं मिला।

इसके अलावा हर 24 घंटे में कराई गई मेडिकल रिपोर्ट, समर्थ और गिरिबाला सिंह की कॉल डिटेल रिकॉर्ड, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की जब्ती और उनकी जांच से जुड़े दस्तावेज भी पूरी तरह संलग्न नहीं पाए गए।

सीबीआई की आपत्तियों के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर डीसीपी जोन-2 विकास सहवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर शाम तक केस डायरी को अपडेट करने का काम किया।

संबंधित समाचार

सिंधिया संपत्ति विवाद में नया मोड़
Top News

सिंधिया संपत्ति विवाद में नया मोड़:प्रतिमा देवी पहली बार कोर्ट पहुंचीं; वसीयत और नोटिस के पते पर उठाए सवाल

less than a minute ago
इस कॉलोनी की विकास अनुमति निरस्त
Top News

इस कॉलोनी की विकास अनुमति निरस्त:भूखंडों की खरीद-बिक्री पर भी रोक; हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन की कार्रवाई

9 minutes ago
बस किराए के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन
Top News

बस किराए के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन:सैकड़ों विद्यार्थी बस स्टैंड पर जुटे; प्रशासन और ऑपरेटरों के खिलाफ की नारेबाजी

17 minutes ago
कलेक्ट्रेट में युवक ने खाया जहर
Top News

कलेक्ट्रेट में युवक ने खाया जहर:बोला- सूदखोर कर रहा जमीन पर कब्जे की कोशिश; दे रहा जान से मारने की धमकी

42 minutes ago
भाजपा नेता ने की आत्महत्या
Top News

भाजपा नेता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; बेटी की लव मैरिज से तनाव में थे, शव देखकर रोता रहा बेटा

44 minutes ago
फर्जी सिम गिरोह का खुलासा
Top News

फर्जी सिम गिरोह का खुलासा:एक्टिवेट कर साइबर ठगों को बेचते थे; दो आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
शहर आगमन पर इन नेताओं का जोरदार स्वागत
Top News

शहर आगमन पर इन नेताओं का जोरदार स्वागत:7 जगह कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान; पुष्पमालाओं और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया

about 1 hour ago
कंपनी के नाम पर नकली कपड़ों का खेल
Top News

कंपनी के नाम पर नकली कपड़ों का खेल:सैकड़ों पीस जब्त; दुकानदार और सप्लायर पर कॉपीराइट एक्ट में केस

about 1 hour ago
मां ने की बेटे की हत्या
Top News

मां ने की बेटे की हत्या:प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट; घर में मिला युवक का शव

about 1 hour ago
ऑनलाइन धतूरा बेचने पर बड़ा एक्शन
Top News

ऑनलाइन धतूरा बेचने पर बड़ा एक्शन:इस राज्य सरकार ने इन कंपनियों के फूड लाइसेंस किए निलंबित

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, अवैध शराब बिक्री का आरोप
Top News

देखिये वीडियो, अवैध शराब बिक्री का आरोप:रेलवे ट्रैक के पास भीड़ का वीडियो आया सामने; कार्रवाई की मांग

about 1 hour ago
चलती यात्री बस बनी आग का गोला
Top News

चलती यात्री बस बनी आग का गोला:खिड़कियां तोड़कर निकले यात्री, चालक भागा

about 1 hour ago
इनके खिलाफ संतों की बैठक पुलिस ने रोकी
Top News

इनके खिलाफ संतों की बैठक पुलिस ने रोकी:आश्रम में ताला लगाने का आरोप; लगाए ‘चंदा चोरों, अयोध्या छोड़ो’ के नारे

about 1 hour ago
प्रदोष महापर्व पर महाप्रसादी
Top News

प्रदोष महापर्व पर महाप्रसादी:मां अहिल्या की नगरी में कोई नहीं सोता भूखा

about 1 hour ago
ब्रिज पर तीन तरफ से वाहन फंसे
Top News

ब्रिज पर तीन तरफ से वाहन फंसे:बारिश के बीच लगा लंबा जाम; ट्रैफिक पुलिस नदारद

about 1 hour ago
कपड़े की दुकान और बेकरी में भीषण आग
Top News

कपड़े की दुकान और बेकरी में भीषण आग:लाखों का सामान जलकर राख; फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे में काबू पाया

about 2 hours ago
युवती से छेड़छाड़
Top News

युवती से छेड़छाड़:विरोध पर परिवार को पीटा; सगाई से नाराज युवक साथियों के साथ घर पहुंचा, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

about 2 hours ago
एक लाख से कम का चेक अस्वीकृत करने पर बवाल
Top News

एक लाख से कम का चेक अस्वीकृत करने पर बवाल:एक लाख से कम का चेक अस्वीकृत करने पर बवाल

about 2 hours ago
मिस्त्री ने लगाई फांसी
Top News

मिस्त्री ने लगाई फांसी:पत्नी और साले पर धमकाने का आरोप; पुलिस ने जब्त किया सुसाइड नोट

about 2 hours ago
ताला बंद कर कार्रवाई या सौदेबाजी का खेल
Top News

ताला बंद कर कार्रवाई या सौदेबाजी का खेल:वन विभाग की संदिग्ध कार्यप्रणाली; धार रोड टिंबर मार्केट में छापेमारी के दौरान मीडिया को बाहर रखा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!