नई आबकारी नीति पर सवाल: ठेके आवंटन के बाद भी व्यवस्था अधूरी; सप्लाई और रेट को लेकर असमंजस
KHULASA FIRST
संवाददाता

नई आबकारी नीति पर सवाल
ठेके आवंटन के बाद भी व्यवस्था अधूरी; सप्लाई और रेट को लेकर असमंजस
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अप्रैल से लागू हुई नई आबकारी नीति को लेकर कई तरह की प्रशासनिक चुनौतियां सामने आ रही हैं। ठेकों के आवंटन और नीति लागू होने के बावजूद जमीनी स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह सुचारू नहीं हो पाई हैं।
जरूरी बुनियादी व्यवस्थाएं नहीं
दुकानदारों से मिली जानकारी के अनुसार शहर में शराब दुकानों के संचालन के लिए जरूरी बुनियादी व्यवस्थाएं जैसे डिपो में मांग अनुसार शराब उपलब्धता, पर्याप्त स्टॉक, और वितरण प्रणाली अभी भी पूरी तरह व्यवस्थित नहीं हैं। कई स्थानों पर पुराने ठेकेदारों के पास भी माल नहीं होने के बावजूद नई व्यवस्था के तहत उसकी सप्लाई को लेकर स्पष्टता नहीं है।
नई दरों को लेकर असमंजस
सूत्रों का कहना है कि नई दरों (रेट) को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। आरोप है कि ऊपर से दरों की औपचारिक मंजूरी (रेट अप्रूवल) स्पष्ट रूप से नहीं आई है, जिसके चलते दुकानों पर बिक्री की स्थिति प्रभावित हो रही है।
2100 करोड़ रुपए का राजस्व लक्ष्य
इंदौर जिले में आबकारी विभाग ने लगभग 2100 करोड़ रुपए के राजस्व लक्ष्य का निर्धारण किया है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में यदि सप्लाई, रेट और वितरण प्रणाली समय पर सुचारू नहीं होती, तो राजस्व लक्ष्य प्रभावित हो सकता है।
आधिकारिक बयान नहीं
मामले में आबकारी विभाग या जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अधिकारियों के अनुसार स्पष्टता के लिए विभागीय प्रतिक्रिया और आदेशों का इंतजार किया जा रहा है।
राजस्व चुकाने में असुविधा का सामना
वर्तमान में लाइसेंसियों द्वारा महंगे ठेके लेने के पश्चात मदिरा का प्रदाय समय पर नहीं मिलने से राजस्व चुकाने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है एवं अप्रत्यक्ष नुकसान हो रहा है
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!