पुष्यमित्र भार्गव का दिग्विजय सिंह पर पलटवार: कहा- कैंपस को राष्ट्र निर्माण के केंद्र के रूप में देखा जाना चाहिए; जानिये क्या है पूरा मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
डेली कॉलेज को लेकर उठे विवाद के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के हालिया बयान पर तीखा पलटवार किया है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब दिग्विजय सिंह ने डेली कॉलेज प्रशासन को पत्र लिखकर आपत्ति जताई थी कि संस्थान के परिसर में कथित तौर पर राजनीतिक और वैचारिक गतिविधियों का उपयोग बढ़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया था कि शैक्षणिक संस्थान की “न्यूट्रल पहचान” बनाए रखने के बजाय उसे राजनीतिक मंच की तरह क्यों इस्तेमाल किया जा रहा है।
पुष्यमित्र भार्गव का पलटवार
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि जो लोग वर्षों तक कॉलेज कैंपस को अपनी वैचारिक प्रयोगशाला बनाकर चुनिंदा बैठकों और सीमित लोगों के बीच एजेंडा चलाते रहे, आज वही राष्ट्रवाद की आवाज से असहज हो रहे हैं।
असली समस्या राष्ट्रवाद नहीं
उन्होंने कहा कि असली समस्या राष्ट्रवाद नहीं है, बल्कि पुराने नैरेटिव का कमजोर पड़ना है। भार्गव ने आरोप लगाया कि जब डेली कॉलेज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में देश, सेना और राष्ट्र निर्माण की बात हो रही है, तो कुछ लोगों को उससे परेशानी हो रही है।
राजनीतिक स्वार्थ का केंद्र बनाने का दौर अब खत्म
उन्होंने आगे कहा कि शैक्षणिक संस्थानों को राजनीतिक स्वार्थ का केंद्र बनाने का दौर अब खत्म हो रहा है। नई पीढ़ी जागरूक है और अब कैंपस को राष्ट्र निर्माण के केंद्र के रूप में देखा जाना चाहिए, न कि किसी राजनीतिक प्रयोगशाला के रूप में।
22 अप्रैल से भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग
उल्लेखनीय है कि प्रतिष्ठित डेली कॉलेज में 22 अप्रैल से भारतीय जनता पार्टी के सात राज्यों के वरिष्ठ नेताओं के प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की तैयारियों के बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और संस्थान के संरक्षक दिग्विजय सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है।
बढ़ता राजनीतिक तनाव
इस पूरे मामले ने इंदौर की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। एक ओर दिग्विजय सिंह शैक्षणिक संस्थानों की निष्पक्षता पर जोर दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता इसे राष्ट्रवाद और विचारधारा की लड़ाई बता रहे हैं। डेली कॉलेज विवाद अब केवल शैक्षणिक मुद्दा नहीं रहा, बल्कि राजनीतिक टकराव का नया केंद्र बनता जा रहा है।
संबंधित समाचार

कूटरचित दस्तावेजों से पास करा लिया प्लॉट का नक्शा:खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद फर्जी रजिस्ट्री से लिया 20 लाख का लोन हुआ निरस्त

मृत व्यक्ति को ही बना दिया विक्रेता:जमीन घोटाले के बड़े खेल का खुलासा; रजिस्ट्रार कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

नजर नहीं आ रहे शहर में लगे कचरे के ढेर:स्वच्छता का नशा निगम पर हावी; सड़कों और खाली प्लॉटों पर गंदगी, नहीं पहुंच रहे कचरा वाहन

अब टैंकरों के पानी से बुझेगी राऊ, देपालपुर सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों की प्यास:सांसद लालवानी ने ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किए 10 टैंकर

हंस की चाल बिगड़ी:रास्ते में घंटों परेशान हुए यात्री; तीन घंटे सड़क किनारे खड़ी रही बस

रामायण और महाभारत के दो महानायकों की इकलौती गवाह पावन धरती हनुमान चट्टी:वह पवित्र कोना जहां दो सगे भाइयों ने एक-दूसरे को लगाया था गले

विधायक पुत्र पर प्रोटेक्शन मनी और अवैध निर्माण के आरोप:क्षेत्र में सत्ता संरक्षण और अवैध गतिविधियों को लेकर उठ रहे सवाल

शेंडगे पर कार्रवाई से गरमाई भाजपा की राजनीति:पहले भी रहे विवादों में

अयोध्या बन रही लंका:चारों ओर अराजकता के आरोप; विधानसभा-4 पर शीर्ष नेतृत्व करे मंथन

डॉग फीडिंग विवाद ने खोली सत्ता की परतें

विज्ञापन के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना:ईओडब्ल्यू की रडार पर नगर निगम; विज्ञापन विभाग की फाइलें तलब

लीलास्थलों पर बन रहे श्रीकृष्ण तीर्थ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:भागवत कथा को बताया दिशादर्शक

एक और अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी कल से करेगा इंदौर

पुलिस निकालेगी संपत्तियोंं:लेन-देन का काला चिट्ठा; करोड़ों का जमीन घोटाला, गिरफ्तारी के बाद बढ़ेंगी सुरेश शर्मा की मुश्किलें

चंदन नगर पुलिस ने दबोचे दो वाहन चोर:चार बाइक बरामद; धार-झाबुआ तक फैला था गैंग का नेटवर्क

एक लाख से ज्यादा संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात:वेतन में 4.46 प्रतिशत बढ़ोतरी; हर माह इतने रुपए तक बढ़ेगी सैलरी

पुलिस पीछे थी फिर भी गाड़ियां फोड़ते रहे:तीन कार समेत सात वाहनों को नुकसान; नाबालिग सहित चार नशेड़ी हिरासत में

वायरल वीडियो के बाद अस्पताल प्रबंधन की बड़ी कार्रवाई:सिक्योरिटी इंचार्ज और हेल्प डेस्क इंचार्ज की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त; डॉक्टर और नर्स का वेतन काटने के आदेश

शॉर्ट सर्किट से धधक उठी शराब दुकान नकदी सहित पूरा रिकॉर्ड हो गया खाक

पुष्पा स्टाइल में बाबा के दरबार पहुंचा युवक:कर्मचारियों ने कराई वीआईपी एंट्री; प्रतिबंध के बावजूद बनाता रहा वीडियो; मचा बवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!