महीनों से सफाई को तरस रहे हैं पब्लिक टॉयलेट: अस्वच्छता का प्रमाण दे रहे सार्वजनिक शौचालय
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देशभर में स्वच्छता का सरताज कहे जाने वाला इंदौर इन दिनों अपने सार्वजनिक शौचालयों की बदहाली को लेकर सवालों के घेरे में है। एक ओर शहर लगातार स्वच्छ सर्वेक्षण में शीर्ष स्थान हासिल कर रहा है, वहीं दूसरी ओर आम नागरिकों के लिए बनाई गए सार्वजनिक शौचालय गंदगी, दुर्गंध और अव्यवस्था का शिकार बने हुए हैं।
आम जनता मूलभूत सुविधाएं से वंचित: स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई सार्वजनिक शौचालय महीनों से नियमित सफाई का इंतजार कर रहे हैं। जगह-जगह गंदगी का अंबार, टूटे हुई टॉयलेट सीट और अस्वच्छ वातावरण लोगों को उपयोग करने से रोक रहे हैं। लोगों का आरोप है कि नगर निगम और जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकताओं में आम जनता की मूलभूत सुविधाएं कहीं पीछे छूट गई हैं।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर हो सकती है किरकिरी: चिंता का विषय यह है कि इन दिनों इंदौर में ब्रिक्स से जुड़े कार्यक्रमों के तहत विभिन्न देशों के राजनयिक प्रतिनिधि और मेहमान मौजूद हैं।
शहर को अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्वच्छता मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, लेकिन सार्वजनिक शौचालयों की वास्तविक स्थिति इस दावे पर प्रश्नचिह्न खड़े करती दिखाई दे रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप
रहवासियों के अनुसार यह किसी एक व्यक्ति या क्षेत्र की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे शहर की सार्वजनिक सुविधाओं के रखरखाव से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। वर्षा के दौरान हालात और अधिक खराब हो जाते हैं, जलभराव, दुर्गंध और संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके बाद भी जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण और प्रभावी कार्रवाई देखने को नहीं मिल रही है।
मोदी की ‘मन की बात’ का नहीं हो रहा पालन... गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात' कार्यक्रम सहित विभिन्न मंचों पर सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता और रखरखाव पर लगातार जोर दिया है।
स्वच्छ भारत अभियान का प्रमुख उद्देश्य केवल शौचालयों का निर्माण नहीं, बल्कि उनकी नियमित सफाई और बेहतर संचालन भी है। ऐसे में इंदौर के सार्वजनिक शौचालयों की वर्तमान स्थिति स्वच्छता अभियान की जमीनी हकीकत पर कई सवाल खड़े कर रही है।
नागरिकों की निगम से मांग... नागरिकों ने निगम प्रशासन से मांग की है कि सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई, निगरानी और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि शहर की स्वच्छता की पहचान केवल कागजो तक सीमित न रहकर ‘वास्तविकता के मरुस्थल' में भी दिखाई दे।
संबंधित समाचार

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!