कैलाश के ‘वेश’ पर जनता का क्लेश: बजरबट्टू सम्मेलन में क्या इस बार ‘यमराज’ बनेंगे विजयवर्गीय
KHULASA FIRST
संवाददाता

सियासत के बजरबट्टू जलते घरों की राख पर ठिठोली का रंग
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
होली का हुल्लड़, मालवी ठिठोली और इंदौर का विश्व प्रसिद्ध ‘बजरबट्टू सम्मेलन’। परंपरा तो हंसने-हंसाने की है, लेकिन इस बार इंदौर की आबोहवा में गुलाल से ज्यादा सवाल उड़ रहे हैं। जैसे-जैसे रंगों का त्योहार नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे भागीरथपुरा कांड को लेकर सत्ता के गलियारों में सवाल उठने लगे हैं।
शहर के चौराहों से लेकर सोशल मीडिया के अखाड़ों तक एक ही चर्चा आम है कि जिस इंदौर ने अभी-अभी 30 से ज्यादा घरों के चिराग बुझते देखे, क्या उसी शहर के बीचोबीच ‘विकास के नायक’ कहे जाने वाले कैलाश विजयवर्गीय हंसी के फव्वारे छोड़ेंगे? विपक्ष और आम जनता अब सीधे हमले पर उतर आए हैं।
सवाल सीधा और चुभने वाला है वेश बदलने में माहिर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्या इस बार मंच पर ‘यमराज’ का रूप धरकर उतरेंगे? यह सवाल महज एक व्यंग्य नहीं, बल्कि उन पीड़ित परिवारों का आक्रोश है, जिनके अपनों की बलि व्यवस्थागत विफलताओं की भेंट चढ़ गई।
सोशल मीडिया पर पोस्टरबाजी का दौर शुरू... सियासी गलियारों में चर्चा है कि ‘चांदू का चंदा’ इस बार फिर चमकने को बेताब है, लेकिन भागीरथपुरा की उन गलियों में पसरा मातम इस चमक को फीका कर रहा है। सोशल मीडिया पर पोस्टरबाजी का जो दौर शुरू हुआ है, उसने सत्ता पक्ष की नींद उड़ा दी है।
लोग पूछ रहे हैं कि जिस विभाग की जिम्मेदारी माननीय के कंधों पर है उसी के अंतर्गत हुई चूकों ने जब दर्जनों परिवारों को उम्र भर का रोना दे दिया तो फिर मंच से ठहाके लगाने का नैतिक अधिकार कहां से आता है? व्यंग्य की धार इतनी पैनी है कि अब जनता को कैलाशजी का कोई रूप नहीं, बल्कि उन मौतों का जवाब चाहिए।
लोग कह रहे हैं कि अभिनय करना और वेशभूषा बदलना कैलाशजी की पुरानी कला है, लेकिन इस बार का अभिनय जनता की दुखती रग पर नमक छिड़कने जैसा होगा। क्या मंच से उछाले गए चुटकुले उन मांओं के आंसुओं को पोंछ पाएंगे जिन्होंने अपने जवान बेटों को खोया है?
संवेदनशील शासन की गुहार लगा रही जनता... इंदौर की जनता अब रूप और रंग नहीं, बल्कि संवेदनशील शासन की गुहार लगा रही है। भागीरथपुरा के घाव अभी ताजे हैं। ऐसे में बजरबट्टू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर जो उत्साह सत्ता पक्ष दिखा रहा है, उसे लोग ‘संवेदनहीनता का शिखर’ बता रहे हैं।
सत्ता के रसूख और मंच की चकाचौंध के बीच ये सवाल रंगों की तरह हवा में तैर रहे हैं कि क्या भागीरथपुरा की त्रासदी भी किसी पुराने भाषण या किसी नए लतीफे में धुल जाएगी? क्या सत्ता पक्ष में इतनी हिम्मत है कि वो हंसी-मजाक के उस मंच से अपनी नाकामियों को स्वीकार करे?
यह होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि कैलाश विजयवर्गीय और सत्तासीन सरकार की जवाबदेही की अग्निपरीक्षा भी है। शहर अब केवल तमाशा नहीं देखना चाहता, उसे ठोस इंसाफ और जिम्मेदारी का अहसास चाहिए, न कि यमराज या किसी और वेश में केवल मनोरंजन। -बुरा न मानो होली है।
संबंधित समाचार

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!