संपत्ति पंजीयन गाइड लाइन की गोपनीयता लीक: आखिर कौन कर रहा बाजार भाव का खुलासा; कलेक्टर से कार्रवाई की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अचल संपत्ति के पंजीयन मूल्य निर्धारण के लिए तैयार की जा रही नई गाइड लाइन की गोपनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रस्ताव अभी जिला मूल्यांकन समिति के सामने भी नहीं आया है, उससे पहले ही विभिन्न क्षेत्रों और कॉलोनियों के प्रस्तावित भाव सार्वजनिक हो रहे हैं। इस मामले को लेकर मप्र कांग्रेस ने कलेक्टर से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
गाइड लाइन तैयार करने का कार्य उप जिला मूल्यांकन समिति द्वारा किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत शासन और जिला प्रशासन स्तर से आवश्यक दस्तावेज और निर्देश समिति को दिए जाते हैं, जिसके आधार पर प्रस्ताव तैयार कर जिला मूल्यांकन समिति को भेजा जाता है।
लेकिन हैरानी है प्रस्ताव अभी जिला मूल्यांकन समिति तक औपचारिक रूप से पहुंचा भी नहीं है उससे पहले ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों, मोहल्लों और कॉलोनियों में प्रस्तावित भावों की जानकारी सार्वजनिक होने लगी है। कुछ मीडिया माध्यमों में भी इन भावों को प्रसारित किया है, जिससे प्रक्रिया की गोपनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
मप्र कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता एडवोकेट प्रमोद कुमार द्विवेदी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा क्या यही सरकार की गोपनीयता नीति है? क्या प्रस्तावित भाव का जानबूझकर खुलासा किया जा रहा है या उप जिला मूल्यांकन समिति के कुछ सदस्य किसी साजिश के तहत यह कर रहे हैं।
केंद्रीय मूल्यांकन समिति या शासन स्तर से भाव बढ़ाने के लिए क्या आधार तय किया गया है, इसकी जानकारी भी मीडिया में आ रही है। आखिर यह जानकारी उसे कौन दे रहा है और किसके इशारे पर यह सब हो रहा है। जिला मूल्यांकन समिति में वरिष्ठ जिला पंजीयक संयोजक होते हैं, जबकि कलेक्टर अध्यक्ष। एक विधायक सहित अन्य विभागों के प्रमुख सदस्य रहते हैं। अभी तक समिति की बैठक नहीं हुई और प्रस्ताव उस तक पहुंचा भी नहीं, इसके बावजूद भावों को इस तरह सार्वजनिक किया जाना गंभीर सवाल खड़े करता है।
लॉटरी की तरह खुल रहे भाव
द्विवेदी ने आरोप लगाया अधिकारियों के बयान ऐसे आ रहे हैं मानो लॉटरी के भाव खोले जा रहे हों। उन्होंने शासन से मांग की मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और किसी अधिकारी ने गोपनीयता भंग की है तो उस पर सेवा सिविल आचरण नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।
पिछले वर्ष की गाइड लाइन की भी जांच हो। द्विवेदी के अनुसार कई स्थानों पर मनमाने भाव तय कर दिए गए थे। इस कारण रजिस्ट्रियां नहीं हो सकीं और जिला मूल्यांकन समिति को दो-तीन बार प्रस्ताव केंद्रीय मूल्यांकन समिति को भेजना पड़ा। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान भी उठाना पड़ा।
जिन कॉलोनियों में अनाप-शनाप भाव तय किए गए और रजिस्ट्रियां ही नहीं हुईं, उसके लिए जिम्मेदार उप जिला मूल्यांकन समिति के सदस्यों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। पिछली गाइडलाइन की गड़बड़ियों और वर्तमान में गोपनीयता भंग करने के मामले में दोषियों को कड़ी सजा होना चाहिए।
संबंधित समाचार

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!