खबर
Top News

बैंक घोटाले के पैसे से लंदन में खरीदी प्रॉपर्टी ईडी के शिकंजे में: 307 करोड़ की धोखाधड़ी में इंदौर यूनिट की बड़ी कार्रवाई; सात करोड़ से ज्यादा की संपत्ति अटैच

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 मार्च 2026, 4:17 pm
शेयर करें:
बैंक घोटाले के पैसे से लंदन में खरीदी प्रॉपर्टी ईडी के शिकंजे में

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
करोड़ों की बैंक धोखाधड़ी कर विदेशों में निवेश के जरिए रकम छिपाने के खेल पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ा वार किया है। इंदौर यूनिट ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत लंदन में सात करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति अटैच की है। यह कार्रवाई उन दो बड़े बैंक फ्रॉड मामलों से जुड़ी है, जिनमें आरोपियों ने कथित तौर पर करीब 307.44 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी कर रकम डमी कंपनियों और फर्जी निवेश के जरिए विदेश तक पहुंचा दिया।

ईडी की जांच के मुताबिक, पाली लॉजिक इंटरनेशनल प्रालि के निदेशक उत्कर्ष त्रिवेदी और अन्य ने पंजाब नेशनल बैंक के साथ 57.47 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की वहीं न्यू कॉर्प इंटरनेशनल लि. के एमडी सुनीलकुमार त्रिवेदी और अन्य पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ 249.97 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है।

दोनों मामलों में सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच की। खुलासा हुआ आरोपियों ने कर्मचारियों, परिचितों और करीबी लोगों के नाम पर कई डमी कंपनियां खड़ी कीं। इनके जरिए करोड़ों की रकम को लेयरिंग, रूटिंग और फर्जी निवेश के नाम पर घुमाया गया, ताकि असली स्रोत छिपाया जा सके।

फर्जी फर्मों के जाल से बाहर भेजी गई रकम
ईडी के अनुसार यह सिर्फ बैंक से पैसा निकालने का मामला नहीं था, बल्कि सुनियोजित वित्तीय जाल था। आरोपियों ने कंपनियों का ऐसा नेटवर्क तैयार किया, जो कागजों पर वैध था, लेकिन असल में उसका इस्तेमाल बैंक से निकाली गई रकम को गायब करने और उसे सफेद दिखाने के लिए किया गया।

घोटाले की रकम विदेशों में निवेश के नाम पर ट्रांसफर की गई। यानी, भारत से निकाली गई रकम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घुमाकर ऐसे ठिकानों पर लगाया गया, जहां उसे ट्रैक करना मुश्किल हो। इसी कड़ी में लंदन की यह संपत्ति सामने आई, जिसे अब ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत अस्थायी रूप से कुर्क (अटैच) कर लिया है।

छापों में मिले डिजिटल सबूत ...और खुल सकती हैं परतें
ईडी ने 26 फरवरी 2026 को आरोपियों के ठिकानों पर छापामारी कर कई डिजिटल डिवाइस, फाइनेंशियल रिकॉर्ड और अहम दस्तावेज बरामद किए थे। जांच एजेंसियों का मानना है इन्हीं डिजिटल साक्ष्यों से घोटाले की परतें एक-एक कर खुल रही हैं। सूत्रों के मुताबिक जांच अब केवल बैंक धोखाधड़ी तक सीमित नहीं है, बल्कि देखा जा रहा है विदेशों में और कितनी संपत्ति खरीदी गईं।

किन-किन के नाम पर कंपनियां बनाई गईं, रकम किन देशों और खातों तक पहुंचाई और क्या नेटवर्क में अन्य कारोबारी या वित्तीय मददगार भी शामिल थे? ईडी ने इस कार्रवाई को लेकर प्रेस नोट भी जारी किया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस केस में और भी बड़ी अटैचमेंट, गिरफ्तारी या नई संपत्तियों का खुलासा हो सकता है।

एक ही जांच के दायरे में दो बड़े बैंक फ्रॉड: मामला इसलिए भी बेहद गंभीर है क्योंकि इसमें दो अलग-अलग बैंक, दो बड़ी कंपनियां और 300 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप शामिल है। जांच एजेंसियों की नजर इस बात पर है कि क्या यह सिर्फ वित्तीय अपराध था या इसके पीछे संगठित कॉर्पोरेट फ्रॉड नेटवर्क काम कर रहा था।

फिलहाल इतना तय हैइंदौर से शुरू हुई बैंक फ्रॉड जांच अंतरराष्ट्रीय फाइनेंशियल ट्रेल तक पहुंच चुकी है और लंदन में प्रॉपर्टी अटैच होना इस घोटाले की गंभीरता को बढ़ा देता है।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 14 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 15 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 15 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 15 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 15 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 15 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 15 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 16 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 16 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 16 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 16 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 16 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 16 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 16 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 17 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 17 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 17 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 17 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 17 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!