पत्नी के गंभीर आरोप पर पुजारी का पलटवार: बोले- वह खुद चाहती थी तलाक; मेेरे खिलाफ साजिश, मामला पुलिस और कोर्ट के पाले में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना गणेश मंदिर से जुड़े पुजारी परिवार का घरेलू विवाद अब सार्वजनिक हो गया है। पुजारी पुनीत भट्ट की पत्नी इंदिरा भट्ट (शर्मा) ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पति ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे साजिश बताया है। मामला फिलहाल पुलिस और न्यायालय के दायरे में पहुंच चुका है।
पीड़िता का पक्ष: जल्दबाजी में हुई शादी, बाद में बदले हालात
इंदिरा के अनुसार, उनका विवाह सामान्य प्रक्रिया के बजाय जल्दबाजी में तय किया गया। पहली मुलाकात से लेकर शादी तक का पूरा घटनाक्रम महज 17 दिनों में पूरा हुआ। उनका कहना है कि शुरुआत में उन्हें भरोसा दिलाया गया कि उनकी हर जरूरत का ध्यान रखा जाएगा, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही परिस्थितियां बदलने लगीं।
संतान की चाह में किया विवाह
इंदिरा का आरोप है कि पति ने संतान की चाह में उनसे विवाह किया था, लेकिन परिवार में पहले से दत्तक पुत्र की पत्नी के गर्भवती होने के बाद उनका महत्व कम हो गया। इसके बाद उन्हें साजिश के तहत घर से बाहर करने की कोशिश शुरू हुई।
घर छोड़कर गायब हुआ परिवार, ताले में बंद मिला मकान
इंदिरा ने आरोप लगाया कि एक दिन अचानक ससुराल पक्ष बिना सूचना दिए घर छोड़कर चला गया। जब वह पुलिस कार्रवाई के बाद वापस लौटीं, तो घर पर ताला लगा मिला। उन्होंने जेवर और नकदी हड़पने के भी आरोप लगाए हैं।
बीच सड़क पर रोककर तलाक का दबाव
इंदिरा का दावा है कि दिसंबर में उनके पति ने बीच सड़क पर उनकी कार रोककर उनसे माफी मांगी और आपसी सहमति से तलाक लेने का दबाव बनाया।
पति का पक्ष: आरोप निराधार, छवि खराब करने की कोशिश
दूसरी ओर, खजराना मंदिर के पुजारी पुनीत भट्ट ने सभी आरोपों को तथ्यहीन और निराधार बताते हुए कहा कि यह उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की साजिश है। उनका कहना है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है और वे वहीं अपने पक्ष में सबूत पेश करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पत्नी की ओर से ही पहले तलाक की बात उठाई गई थी और वह बिना किसी ठोस कारण के घर छोड़कर चली गई थीं।
पहली पत्नी के निधन के लंबे समय बाद की शादी
पुनीत ने बताया कि उनकी पहली पत्नी का निधन 2020 में हो गया था। वे पिछले पांच सालों से अकेले थे । इसलिये दूसरी शादी इसलिए नहीं कर रहे थे, क्योंकि उन्हें डर था कि इससे पारिवारिक संतुलन बिगड़ सकता है। यह रिश्ता देवास निवासी एक रिश्तेदार अशोक नागर के जरिये आया था। दोनों पहली बार 1 मई 2025 को मिले और 17 मई को शादी हुई। पुनीत ने यह भी खुलासा किया कि इंदिरा की भी यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी 2009 में हुई थी और 2014 में तलाक हो गया था। उनके पहले पति से वैचारिक मतभेद थे।
पुनीत ने यह बात भी कही
पुनीत का आरोप है कि शादी के एक-दो महीने बाद से ही उनके साथ "मनोवैज्ञानिक खेल" खेला जाने लगा था। उनके अनुसार- कुछ बातें साथ रहने पर ही समझ आती हैं, सिर्फ कुछ मुलाकातों या बातचीत से किसी व्यक्ति के स्वभाव को पूरी तरह नहीं समझा जा सकता।
दबाव के आरोप भी झूठे
पुनीत ने तलाक के दबाव वाले आरोप को भी झूठा बताते हुए दावा किया, पहले पत्नी की ओर से ही म्यूचुअल डिवोर्स की बात आई थी। उन्होंने खुद कहा था कि आप तलाक के पेपर तैयार करवा लीजिए, मैं उन पर हस्ताक्षर कर दूंगी। 13 सितंबर को उनकी पत्नी बिना किसी ठोस वजह के नाराज होकर घर छोड़कर चली गईं।
पुलिस बोली- शिकायत मिली है जांच कर रहे
इस मामले पर एसीपी खजराना, कुंदन मंडलोई ने बताया, "जनसुनवाई में एक शिकायत प्राप्त हुई है, जिसमें आवेदिका (इंदिरा भट्ट) ने शिकायत की है कि उनके पति पुनीत भट्ट द्वारा उनसे दहेज के रूप में एक फॉर्च्यूनर कार और करीब एक करोड़ रुपये की मांग की जा रही है। उनका आरोप है कि यह मांग पूरी न करने पर उन्हें साथ नहीं रखा जा रहा है।
मुख्य रूप से पुनीत के खिलाफ शिकायत
यह शिकायत मुख्य रूप से पुनीत भट्ट जी के खिलाफ है, जो मंदिर में पूजा-पाठ का कार्य करते हैं।" एसीपी ने यह भी पुष्टि की कि इससे पहले इसी महिला के खिलाफ खजराना थाने में मारपीट का आरोप लगाते हुए एक एफआईआर दर्ज की गई थी, जो उनके पति के दत्तक पुत्र-वधू द्वारा दर्ज कराई गई थी।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस के मुताबिक, जनसुनवाई में मिली शिकायत में दहेज के रूप में महंगी कार और बड़ी रकम की मांग का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही, पहले से दर्ज एक अन्य एफआईआर का भी उल्लेख सामने आया है, जो परिवार के भीतर विवाद को और जटिल बनाता है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!