पूरी हो चुकी थी शादी की तैयारियां: महिलाएं गा रही थीं गीत; टीम पहुंची तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा, 17 साल की दुल्हन, 13 साल का दूल्हा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाल विवाह के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत प्रशासन ने शुक्रवार को दो अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई करते हुए नाबालिगों की शादी रुकवाई। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई इस कार्रवाई में अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर न सिर्फ विवाह रुकवाया, बल्कि परिजनों को कानून और इसके दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से समझाया।
अहिल्या पलटन में 17 साल की दुल्हन की शादी रुकी
शहर के अहिल्या पलटन इलाके में एक घर में शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी। मंडप सजा था, हल्दी की रस्म चल रही थी और महिलाएं पारंपरिक गीत गा रही थीं। इसी दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जांच में हुआ यह खुलासा
जांच में खुलासा हुआ कि दुल्हन की उम्र अभी 18 साल पूरी होने में करीब 6 महीने बाकी है। लड़की के पिता ने दावा किया कि उनके समाज में 16 साल की उम्र में शादी की अनुमति है, लेकिन जब उनसे इसका कोई वैध कानूनी आधार मांगा गया तो वे कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके।
सामाजिक-स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों के बारे में बताया
इसके बाद टीम ने दोनों पक्षों को बाल विवाह के कानूनी परिणाम, संभावित सजा और कम उम्र में शादी के सामाजिक-स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों के बारे में बताया। लंबी समझाइश के बाद दोनों परिवार शादी टालने पर सहमत हो गए।
मेहमानों को भोजन की मिली अनुमति
परिजनों ने प्रशासन को बताया कि शादी की तैयारियों में काफी खर्च हो चुका है और निमंत्रण पत्र भी बांटे जा चुके हैं। इस पर प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मेहमानों को भोजन कराने की अनुमति दी, लेकिन विवाह की अनुमति नहीं दी।
19 अप्रैल को भी निगरानी रखेंगे
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि तय तारीख 19 अप्रैल को भी निगरानी रखी जाएगी। यदि शपथ पत्र देने के बावजूद बाल विवाह करने की कोशिश की गई तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
राऊ इलाके में 13 साल के दूल्हे का विवाह भी रोका
दूसरा मामला राऊ थाना क्षेत्र के संजय नगर से सामने आया, जहां दुल्हन की उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी थी, लेकिन दूल्हा महज 13 साल का था। सूचना मिलते ही फ्लाइंग स्क्वॉड मौके पर पहुंचा और दस्तावेजों की जांच के बाद विवाह रुकवा दिया।
तैयारियों से हुआ खुलासा
शुरुआत में परिजनों ने शादी से इनकार किया, लेकिन मौके पर चल रही तैयारियों से खुलासा हो गया कि 19 अप्रैल को विवाह प्रस्तावित था। अधिकारियों की समझाइश के बाद यहां भी परिवार विवाह टालने पर राजी हो गया।
जिले में विशेष अभियान जारी
इंदौर जिले में बाल विवाह रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शिकायत मिलते ही टीम तत्काल मौके पर पहुंचती है, उम्र का सत्यापन करती है और जरूरत पड़ने पर सख्त कार्रवाई भी करती है। इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश भी जारी किए गए हैं।
आगे की व्यवस्था: कन्यादान योजना का विकल्प
जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिंह ने बताया कि जिन बच्चों की शादी कम उम्र के कारण रुकवाई गई है, उनके बालिग होने के बाद परिवार की सहमति से शासन की कन्यादान योजना के तहत विवाह कराया जाएगा। इससे परिवारों पर आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा।
संबंधित समाचार

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!