खबर
Top News

कुलीनों के इस क्लब के चुनाव की तैयारियां: हटना होगा अब चेयरमैन और सचिव को; इन नामों पर चर्चा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 मार्च 2026, 2:47 pm
शेयर करें:
कुलीनों के इस क्लब के चुनाव की तैयारियां

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के प्रतिष्ठित यशवंत क्लब की मैनेजिंग कमेटी के चुनाव जून 2026 में प्रस्तावित हैं। चुनाव से पहले ही मौजूदा चेयरमैन टोनी सचदेवा और सचिव संजय गोरानी की टीम ने अपने संभावित उम्मीदवारों के नाम तय करना शुरू कर दिया है, जिससे क्लब की सियासत गर्माने लगी है।

दो कार्यकाल के बाद अब नई टीम की जरूरत
यशवंत क्लब के संविधान के अनुसार कोई भी पदाधिकारी लगातार तीन कार्यकाल तक चुनाव नहीं लड़ सकता। इसी नियम के चलते चेयरमैन टोनी सचदेवा और सचिव संजय गोरानी अब तीसरी बार चुनाव मैदान में नहीं उतर पाएंगे।

एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जनरल मीटिंग बुलाने की तैयारी
इस नियम में बदलाव के लिए ईओजीएम (एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जनरल मीटिंग) बुलाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन क्लब के भीतर बढ़ते विरोध के चलते फिलहाल इस प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

पैनल के संभावित उम्मीदवार सामने

सूत्रों के मुताबिक, सचदेवा-गोरानी पैनल ने नए चेहरे आगे करने का फैसला किया है। चेयरमैन पद के लिए: जितेंद्र उर्फ जीतू जैन, सचिव पद के लिए: विजय कस्तूरी, कोषाध्यक्ष: रूपल पारिख और सह सचिव: हंटू जनेजा। हालांकि इन नामों की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन अंदरखाने इन्हें लगभग तय माना जा रहा है।

वादे टूटने से नाराजगी
पैनल के भीतर असंतोष भी सामने आ रहा है। कई सदस्यों का आरोप है कि पिछले चुनाव में उनसे वादा किया गया था कि दो कार्यकाल पूरे होने के बाद उन्हें मौका दिया जाएगा, लेकिन इस बार कई नामों को नजरअंदाज कर दिया गया। इससे भीतरखाने नाराजगी बढ़ रही है, जो चुनाव में असर डाल सकती है।

विपक्षी पैनल पर सस्पेंस
दूसरी ओर, सचदेवा-गोरानी पैनल के सामने कौन चुनौती देगा, यह अभी साफ नहीं है। पूर्व चेयरमैन पम्मी छाबड़ा खुद मैदान में उतरेंगे या कोई नया पैनल सामने आएगा—इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि चेयरमैन पद के लिए पम्मी छाबड़ा खुद चुनाव लड़ सकते हैं। अन्य पदों के उम्मीदवारों को लेकर अभी कोई नाम सामने नहीं आया है।

बागी भी बना सकते हैं समीकरण
चुनाव से पहले पैनल में टिकट नहीं मिलने से नाराज सदस्य बागी होकर मैदान में उतर सकते हैं। ऐसे में इस बार का चुनाव मुकाबले को और दिलचस्प और कांटेदार बना सकता है। कुल मिलाकर, यशवंत क्लब का यह चुनाव केवल पदों का चयन नहीं, बल्कि आंतरिक खींचतान और रणनीति की भी बड़ी परीक्षा बनने जा रहा है।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 6 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 7 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 7 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 7 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 7 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 7 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 8 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 8 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 8 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 8 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 8 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 8 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 9 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 9 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 9 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 9 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 9 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 9 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!