लिफ्ट बंद होने से दर्द में सीढ़ियां चढ़ रहीं गर्भवती: पीसी सेठी अस्पताल में दावों की निकली हवा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के तमाम दावे धरातल पर दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। महिलाओं के लिए विशेष रूप से संचालित पीसी सेठी अस्पताल इस समय बदहाली का केंद्र बन चुका है, जहां सुविधाओं के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। अस्पताल की अव्यवस्थाओं का आलम यह है कि जो महिलाएं सरकारी मदद की आस में यहां आती हैं, वे अब मजबूरी में निजी अस्पतालों की ओर रुख कर रही हैं।
अस्पताल में लगी लिफ्ट गर्भवती महिलाओं के लिए जी का जंजाल साबित हो रही है। परिसर की एक लिफ्ट लंबे समय से स्थायी रूप से बंद पड़ी है, जबकि दूसरी लिफ्ट तकनीकी खराबी के कारण आए दिन जवाब दे जाती है।
ऐसी स्थिति में प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिलाओं को भारी जोखिम के बीच सीढ़ियों का सहारा लेकर ऊपरी मंजिलों तक पहुंचना पड़ रहा है। ओपीडी में लंबी कतारें और घंटों का इंतजार मरीजों की पीड़ा को और अधिक बढ़ा रहा है।
सुरक्षा मानकों को ताक पर रखा
प्रबंधन की लापरवाही यहीं खत्म नहीं होती। अस्पताल के पिछले हिस्से में निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों को ताक पर रख दिया गया है। तोड़ी गई दीवार को मात्र एक अस्थाई प्लास्टिक शीट से ढंका गया है, जिससे किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।
वहीं, एमटीएच अस्पताल ने भी कलेक्टर से शिकायत की है कि पीसी सेठी अस्पताल प्रबंधन गंभीर मरीजों का प्राथमिक उपचार करने के बजाय उन्हें सीधे रैफर कर देता है। संवेदनहीनता की हद तो तब पार हो गई जब दुष्कर्म पीड़ित नाबालिगों को मेडिकल परीक्षण के लिए दो-दो दिनों तक भटकना पड़ा।
जांच सुविधाओं के नाम पर केवल ढांचे खड़े किए
अस्पताल में जांच सुविधाओं के नाम पर केवल ढांचे खड़े किए गए हैं। हाल ही में ब्लड सैंपल और पैथोलॉजी जांच के लिए नए काउंटर बनाए गए, लेकिन रविवार को निरीक्षण के दौरान ये काउंटर खाली मिले। मरीज के परिजन का आरोप है कि यहां कर्मचारी अक्सर नदारद रहते हैं, जिसके चलते उन्हें बाहर की निजी लैब में मोटी रकम देकर जांच करवानी पड़ती है।
आश्चर्य की बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग जो निजी अस्पतालों पर फायर एनओसी के लिए कड़ी कार्रवाई करता है, उसका अपना यह अस्पताल बिना एनओसी के संचालित हो रहा है। यहां रोजाना सैकड़ों गर्भवती महिलाएं आती हैं, जिनकी जान दांव पर लगी है।
लिफ्ट चालू स्थिति में है...
अस्पताल में निर्माण कार्य के चलते सुरक्षा इंतजामों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। लिफ्ट चालू स्थिति में है, फिर भी यदि कोई तकनीकी समस्या आई है और वह बंद है, तो मैं व्यक्तिगत रूप से इसे दिखवाता हूं। - डॉ. वीरेंद्र राजगीर, प्रभारी, पीसी सेठी अस्पताल
संबंधित समाचार

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!