गर्भवती कर्मचारी को नहीं दिया वर्क फ्रॉम होम: प्रसूति के बाद चली गई बच्चे की जान; कंपनी पर इतने करोड़ का जुर्माना, क्या टिप्पणी की कोर्ट ने
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, वॉशिंगटन डीसी।
अमेरिका के ओहायो में एक गर्भवती कर्मचारी को वर्क फ्रॉम होम (WFH) की अनुमति न देने के मामले में अदालत ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी पर 2.25 करोड़ डॉलर (करीब 200 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने माना कि कंपनी के फैसले के कारण ही महिला को समय से पहले डिलीवरी हुई और नवजात की मौत हो गई।
टोटल क्वालिटी लॉजिस्टिक्स कंपनी का मामला
यह मामला टोटल क्वालिटी लॉजिस्टिक्स (TQL) कंपनी से जुड़ा है, जहां चेल्सी वॉल्श नाम की महिला कार्यरत थीं। फरवरी 2021 में उन्होंने अपनी हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी के चलते घर से काम करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन कंपनी ने उन्हें या तो ऑफिस आने या बिना वेतन छुट्टी लेने का विकल्प दिया।
ऑफिस आने की मजबूरी, तीन दिन में बिगड़ी हालत
मजबूरी में महिला को 22 फरवरी से ऑफिस जाना पड़ा। लगातार तीन दिन काम करने के बाद 24 फरवरी को उनकी समय से पहले डिलीवरी हो गई। बच्ची का जन्म तय समय से करीब 18 हफ्ते पहले हुआ था। जन्म के समय बच्ची जीवित थी, लेकिन करीब डेढ़ घंटे बाद उसकी मौत हो गई। परिवार ने इसे कंपनी की लापरवाही बताते हुए कोर्ट में केस दर्ज किया।
कोर्ट का फैसला
हैमिल्टन काउंटी की अदालत में सुनवाई के दौरान जूरी ने कंपनी को जिम्मेदार ठहराया। कोर्ट ने कहा कि यदि महिला को वर्क फ्रॉम होम की अनुमति दी जाती, तो उसे पर्याप्त आराम मिल सकता था और संभवतः यह दुखद घटना टल सकती थी।
प्रेग्नेंट कर्मचारियों के अधिकार
अमेरिका में प्रेग्नेंट वर्कर्स फेयरनेस एक्ट (PWFA) और प्रेग्नेंसी डिस्क्रिमिनेशन एक्ट (PDA) जैसे कानून कंपनियों को गर्भवती कर्मचारियों को आवश्यक सुविधाएं देने के लिए बाध्य करते हैं। इसमें वर्क फ्रॉम होम, काम के घंटे कम करना या हल्का काम देना शामिल हो सकता है।
भारत में क्या नियम हैं
भारत में मैटरनिटी बेनिफिट एक्ट, 1961 के तहत महिलाओं को 26 हफ्ते की पेड मैटरनिटी लीव मिलती है। हालांकि, वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य अधिकार नहीं है, लेकिन परिस्थितियों के अनुसार कंपनी और कर्मचारी की सहमति से यह सुविधा दी जा सकती है। यह फैसला कार्यस्थल पर गर्भवती महिलाओं के अधिकारों को लेकर एक अहम मिसाल माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!