पावर प्लांट हादसा: बॉयलर ब्लास्ट से अब तक 16 मजदूरों की मौत; 36 झुलसे, मुआवजे का ऐलान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सक्ती।
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर हुए भीषण बॉयलर विस्फोट से अब तक 16 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 36 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
अलग-अलग अस्पतालों में हुई मौतें
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 4 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी। 5 की रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में मौत हुई। 5 ने जिला अस्पताल रायगढ़ में दम तोड़ दिया। वहीं 2 की रायपुर के कालड़ा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई।
मृतकों की पहचान
अब तक जिन मृतकों की पहचान हुई है, उनमें ठंडाराम, पप्पू कुमार, अमृत लाल पटेल (50) और यूपी निवासी बृजेश कुमार शामिल हैं। अन्य मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
घायलों का इलाज जारी
हादसे में घायल 36 में से 18 मजदूरों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कई मजदूर 15% से लेकर 95-100% तक झुलसे हैं, जिससे उनकी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।
रायगढ़ के जिंदल अस्पताल में भर्ती घायलों में मनीष गिरी, कार्तिक महतो, बृजेश कुमार, केशव चंद्रा, भुवनेश्वर चंद्रा, अभिषेक चंद्रा, नदीम अंसारी, मिलन वारे, संदीप और शिवनाथ मुर्मू शामिल हैं। वहीं बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल रायगढ़ में बनवारी लाल, उपेंद्र और परदेशी लाल चंद्रा का इलाज जारी है।
परिजनों का हंगामा, कई मजदूर लापता
हादसे के बाद प्लांट के बाहर मजदूरों के परिजनों ने हंगामा किया और प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि कुछ मजदूर अब भी लापता हैं और उन्हें सही जानकारी नहीं दी जा रही।
जांच के आदेश
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।
मुआवजे का ऐलान
वेदांता प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को 35-35 लाख रुपए और नौकरी देने की घोषणा की है, जबकि घायलों को 15-15 लाख रुपए दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवार को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की है।
सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल
इस भीषण हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!