गेहूं खरीदी पर सियासत तेज: देरी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन; सरकार पर लगाए रणनीतिक घोटाले के आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में आज से चार संभागों में गेहूं खरीदी की प्रक्रिया शुरू हो रही है, लेकिन देरी को लेकर सियासत तेज हो गई है। सरकार जहां अंतरराष्ट्रीय हालात खासतौर पर इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को इसकी वजह बता रही है, वहीं कांग्रेस पार्टी ने इसे किसानों के साथ अन्याय बताते हुए प्रदेशभर में प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं।
खंडवा में बैरिकेडिंग तोड़ी, कलेक्ट्रेट का घेराव
खंडवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन करते हुए बैरिकेडिंग तोड़ दी और कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में करीब 5 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी बताई जा रही है।
रतलाम और भोपाल में भी विरोध
रतलाम में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कृषि उपज मंडी में धरना दिया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में किसान भी शामिल हैं। वहीं भोपाल में भी कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज करा रहे हैं।
जीतू पटवारी के आरोप
जीतू पटवारी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गेहूं खरीदी में देरी एक रणनीतिक घोटाला है। उन्होंने कहा कि बारदाने (बोरियों) की कमी का बहाना बनाकर खरीदी टाली गई, जिससे किसानों को नुकसान हुआ।
25% गेहूं ओपन मार्केट में बिक गया
भोपाल से छतरपुर रवाना होने से पहले पटवारी ने दावा किया कि लगभग 10 लाख क्विंटल गेहूं ओपन मार्केट में बिक चुका है। करीब 25% गेहूं 1600 से 2000 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर बेचा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल पाया।
सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप
पटवारी ने कहा कि मोहन यादव ने गेहूं 2700 रुपए प्रति क्विंटल, धान 3100 रुपए और सोयाबीन 6000 रुपए प्रति क्विंटल का वादा किया था, लेकिन इसे पूरा नहीं किया गया। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान और पीएम नरेंद्र मोदी पर भी किसान विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया।
प्रदेशभर में आंदोलन की तैयारी
पटवारी के अनुसार, कांग्रेस आज पूरे प्रदेश में जिला कलेक्टर कार्यालयों का घेराव कर रही है। इसके साथ ही दो दिन बाद किसानों के साथ उपवास किया जाएगा। उज्जैन में मुख्यमंत्री के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
सियासत तेज, किसानों की नजर खरीदी पर
एक ओर सरकार गेहूं खरीदी शुरू करने की बात कर रही है, वहीं विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर किसानों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटा है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह मुद्दा और ज्यादा गरमा सकता है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!