खबर
Top News

महाकाल मंदिर में विधायक पुत्र की रील पर राजनीति गरमाई: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सीएम पर साधा निशाना; क्या दर्शन भी रसूख की जागीर बनेंगे?

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 नवंबर 2026, 1:18 pm
शेयर करें:
महाकाल मंदिर में विधायक पुत्र की रील पर राजनीति गरमाई

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
महाकाल मंदिर में भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला की रील सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर सीधा निशाना साधा है।

तंज कसते हुए पूछा सवाल
उन्होंने सवाल उठाया कि क्या महाकाल के दरबार में भी सत्ता और रसूख के आधार पर नियम बदल जाते हैं? पटवारी ने तंज कसते हुए पूछा कि क्या अब महाकाल के दर्शन भी रसूख की जागीर बन जाएंगे?

पटवारी के तीन सवाल, सीधे मुख्यमंत्री से मांगा जवाब
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी पोस्ट में तीन तीखे सवाल उठाए। उन्होंने लिखा जहां बड़े-बड़े राजा, महाराजा भी मेरे महाकाल के सामने शीश झुकाते थे, वहां सत्ता के वारिसों के लिए अब नियम झुकाए जा रहे हैं!

देश देख रहा है, महाकाल के दरबार में भी भाजपाई अहंकार नतमस्तक नहीं होता, बल्कि नियमों को सरेआम नतमस्तक करवाता है!

महाकाल में भक्ति की कतार छोटी पड़ गई और सत्ता की पहुंच बड़ी हो गई! क्या महाकाल दर्शन भी रसूख की जागीर बनेंगे?

इसके बाद पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को संबोधित करते हुए पूछा कि क्या वे उज्जैन के ही मूल निवासी हैं? उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश की जनता जानना चाहती है कि आखिर कैसे कोई 'भाजपा-पुत्र' बार-बार नियम-कायदों को ताक पर रख सकता है।

विधायक पुत्र की रील पर मंदिर प्रबंधन की कार्रवाई
गौरतलब है कि भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला की करीब डेढ़ मिनट की रील महाकाल मंदिर परिसर में बनाई गई थी। मंदिर में मोबाइल और कैमरे ले जाने पर प्रतिबंध होने के बावजूद वीडियो रिकॉर्डिंग होती रही।

सोशल मीडिया पर रील सामने आने के बाद मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा एजेंसी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और ड्यूटी पर तैनात तीन सुरक्षाकर्मियों प्रवीण पाल, गौरव गुर्जर और मधु नागर को बर्खास्त कर दिया।

पहले भी चेतावनी, फिर भी नहीं रुकी वीडियोग्राफी
मंदिर प्रबंधन के अनुसार, सुरक्षा एजेंसी को 20 अप्रैल, 29 मई और 5 नवंबर को फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी रोकने के निर्देश दिए गए थे। इससे पहले एजेंसी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। इसके बावजूद प्रतिबंधित परिसर में रील बनाए जाने का मामला सामने आया।

वीडियो में रुद्राक्ष शुक्ला मंदिर परिसर में प्रवेश करते, पूजा-अर्चना करते और महाकाल लोक में घूमते दिखाई दे रहे हैं। आम श्रद्धालुओं को मोबाइल बाहर जमा कराना पड़ता है। ऐसे में इस घटना ने मंदिर की प्रवेश जांच और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अब मुख्यमंत्री के जवाब पर टिकी निगाहें
जीतू पटवारी ने इस मामले को केवल सुरक्षा एजेंसी की लापरवाही तक सीमित नहीं रखा, बल्कि मंदिर में नियमों के समान पालन और राजनीतिक रसूख को लेकर सरकार से सवाल किए हैं। अब इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री और भाजपा की ओर से आने वाली प्रतिक्रिया पर नजर रहेगी।

संबंधित समाचार

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध
Top News

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध:वीआईपी प्रोटोकॉल से नहीं होगे दर्शन; सामान्य श्रद्धालु की तरह ही महाकाल मंदिर में मिलेगा प्रवेश

about 10 hours ago
70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा
Top News

70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा:हाई कोर्ट के फैसले के बाद 2 हजार लोगों के बेघर होने की आशंका

about 12 hours ago
देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन
Top News

देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन:ब्रिज पर एक के बाद एक गिरे दोपहिया वाहन चालक; पुलिस और नगर निगम ने चूना पाउडर डालकर संभाली स्थिति

about 12 hours ago
फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला
Top News

फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला:तत्कालीन तहसीलदार सहित तीन को 3-3 साल की सजा

about 13 hours ago
इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
Top News

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:15 साल की उम्र में किया ये कारनामा; इस खिलाडी का तोड़ा रिकॉर्ड

about 13 hours ago
दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत
Top News

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत:विनियमितीकरण का रास्ता साफ; संकल्प किया पारित

about 14 hours ago
डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल
Top News

डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल:फार्म्स की देर रात तक चली पार्टी का वीडियो आया सामने

about 14 hours ago
भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण
Top News

भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण:निगम के खजाने की बजाय भरी अपनी जेब

about 14 hours ago
बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप
Top News

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:क्षेत्र में फैली सनसनी; पुलिस ने हिरासत में लिया

about 14 hours ago
इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस
Top News

इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस:13 हजार से ज्यादा चालान लंबित; गाड़ियां होंगी जब्त

about 14 hours ago
महंगा हुआ दूध
Top News

महंगा हुआ दूध:अब बिगड़ेगा आम आदमी का बजट; अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची की कीमतों में भी उछाल, आखिर कब मिलेगी राहत

about 15 hours ago
इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा
Top News

इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा:चौकसे बोले- 8 साल का स्वच्छता का गौरव नहीं संभाल पाए महापौर

about 15 hours ago
वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई
Top News

वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई:पिछले 8 बरसों से स्वच्छता में टॉप पर विराजमान था इंदौर

about 15 hours ago
फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना
Top News

फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना:63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

about 15 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:भरोसे का कार्ड स्वैप कर करोड़ों की चपत आखिरकार मोहने बंधुओं पर हुआ केस दर्ज

about 15 hours ago
घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम
Top News

घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम:आरोपी कनेक्शनधारियों को ₹300 ज्यादा देकर दोगुने दाम पर करता था ब्लैक; 17 सिलेंडर जब्त

about 15 hours ago
बच्चों की सुरक्षा का संकल्प
Indore

बच्चों की सुरक्षा का संकल्प:सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर चालान की चोट; मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और इमरजेंसी लाइट वाले वाहन भी निशाने पर

about 15 hours ago
सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा
Top News

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश; हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

about 15 hours ago
‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा
Top News

‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा:एक्टर के घर के बाहर झगड़े से रोकने पर दी थी जान से मारने की धमकी; बाद में साथियों के साथ पहुंचकर किया था पथराव

about 15 hours ago
पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा
Top News

पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा:गला पकड़कर जमीन पर पटका; बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!