खबर
Top News

राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन: बेखौफ बरसे पत्थर; तमाशबीन पुलिस और आला अफसरों की मौजूदगी में

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 फ़रवरी 2026, 3:25 pm
शेयर करें:
राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन

छिपे सियासी एजेंडे की भेंट चढ़ी शहर की शांति कई कार्यकर्ता और मीडियाकर्मी लहूलुहान...

गांधी भवन पर विपक्ष की भूमिका निभाने पहुंची भाजपा और कांग्रेस में खूनी संग्राम

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर शनिवार को उस वक्त रक्तरंजित हो उठा, जब सत्ता में काबिज भाजपा की युवा इकाई किसी उग्र विपक्ष की भांति कांग्रेस के मुख्यालय गांधी भवन का घेराव करने निकल पड़ी। दिल्ली के भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान युवक कांग्रेस के अर्द्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में यह हल्लाबोल देखते ही देखते भीषण खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।

हैरान करने वाली बात यह रही अति-संवेदनशील इलाके में भारी पुलिस बल, ऊंचे लोहे के बैरिकेड्स और खुद पुलिस के आला अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद दोनों ओर से करीब आधे घंटे पत्थरों की बारिश होती रही। पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली और लचर घेराबंदी के कारण शहर के मध्य क्षेत्र ने वह मंजर देखा जो अमूमन दंगों के दौरान नजर आता है। इस हिंसक टकराव में भाजपा की एक महिला नेत्री गंभीर रूप से लहूलुहान हो गईं, जबकि कवरेज कर रहे दो मीडियाकर्मियों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं।

इस पूरे घटनाक्रम ने सुरक्षा इंतजामों और मैदानी पुलिसिंग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब भाजपा ने पहले ही घेराव का ऐलान कर दिया था और कांग्रेस ने भी जवाबी घेरेबंदी की तैयारी कर ली थी, तो पुलिस ने दोनों गुटों को इतने करीब आने की अनुमति कैसे दी? प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मच्छी बाजार चौराहे पर तैनात पुलिस बल मूकदर्शक रहा और प्रदर्शनकारी आसानी से बैरिकेड्स लांघकर एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए।

पत्थरबाजी के दौरान भी पुलिस एक्शन लेने के बजाय तमाशबीन बनी रही, इस कारण हिंसा बढ़ती गई। जब हालात पूरी तरह बेकाबू हो गए और कई लोग लहूलुहान हो गए, तब कहीं जाकर पुलिस की नींद टूटी और वॉटर कैनन व हल्का बल का प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा गया।

भाजपा नेत्री इंदु चौहान के चेहरे पर पत्थर लगने से गहरा घाव हुआ, जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, वहीं मीडियाकर्मी शकील सिकंदर और लाला भी इस ढिलाई का शिकार होकर चोटिल हुए।

आरोप-प्रत्यारोप
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने इसे कांग्रेस की सुनियोजित साजिश करार देते हुए आरोप लगाया कांग्रेस ने गुंडों के माध्यम से पत्थरों से हमला करवाया। आक्रोशित भाजपा नेताओं ने पंढरीनाथ थाने में कांग्रेसियों के खिलाफ एफआईआर कराई है। दूसरी ओर कांग्रेस ने इसे भाजपा का प्रायोजित ड्रामा बताते हुए पुलिस पर भी मिलीभगत के आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस का कहना है सत्ता के दबाव में पुलिस ने उन्हें खुला रास्ता दिया ताकि वे गांधी भवन तक पहुंच सकें। कांग्रेस का दावा है भागीरथपुरा कांड और जनहित के असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए यह पूरी पटकथा लिखी गई। फिलहाल, पुलिस की विफलता और राजनीतिक रसूख के बीच शहर में तनावपूर्ण शांति है। आला अफसर अब सीसीटीवी फुटेज खंगालने की बात कर रहे हैं, लेकिन सवाल वही है जब पत्थर चल रहे थे, तब जिम्मेदार लाचार क्यों थे?

घूंसे से स्वागत की घोषणा करने वाले वानखेड़े का फूटा सिर
शहर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन के बाहर शनिवार को हुई पत्थरबाजी में कई घायल अब तक समाने आ चुके हैं। इसी बीच एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने करीब 1 बजे यानी घटना से एक घंटे पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने घूंसे का निशान लगाते हुए लिखा था- गांधी भवन तैयार है स्वागत के लिए... मतलब आप समझ जाओ.... हुआ उल्टा। जिलाध्यक्ष ही कुछ देर बाद सिर फुडवाकर अस्पताल पहुंच गए।

संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

about 8 hours ago
80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी
Top News

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

about 8 hours ago
iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू
Top News

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

about 9 hours ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

about 9 hours ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

about 9 hours ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 10 hours ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

about 10 hours ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

about 10 hours ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

about 10 hours ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

about 10 hours ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

about 10 hours ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

about 10 hours ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 10 hours ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 10 hours ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 10 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 10 hours ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 10 hours ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 11 hours ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 11 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!