खबर
Top News

थानेदारों की हर महीने होगी परीक्षा: खराब प्रदर्शन पर हटेंगे; अच्छे काम पर बोनस, लापरवाही पर माइनस मार्किंग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 जून 2026, 4:49 pm
शेयर करें:
थानेदारों की हर महीने होगी परीक्षा

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में पुलिस थानों की कार्यप्रणाली को और अधिक जवाबदेह बनाने के लिए भोपाल पुलिस कमिश्नरेट ने थाना प्रभारियों (टीआई) के लिए नया ग्रेडिंग सिस्टम लागू करने की तैयारी कर ली है। अब हर थानेदार का हर महीने 1000 अंकों के रिपोर्ट कार्ड के आधार पर मूल्यांकन होगा।
व्यवस्था का ट्रायल इसी महीने शुरू होने की संभावना
लगातार तीन महीने तक खराब प्रदर्शन करने वाले थाना प्रभारी को पद से हटाया भी जा सकता है।पुलिस कमिश्नर संजय कुमार द्वारा तैयार किए गए इस मॉडल के तहत थाना प्रभारियों की कार्यशैली का मूल्यांकन 22 अलग-अलग पुलिसिंग मानकों पर किया जाएगा। इस व्यवस्था का ट्रायल इसी महीने शुरू होने की संभावना है।
22 मानकों पर होगी परफॉर्मेंस की जांच
नए सिस्टम में आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामील, जिलाबदर अपराधियों की निगरानी, गंभीर अपराधों की जांच, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया गया है। प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग-अलग अंक निर्धारित किए गए हैं।
लापरवाही पर होगी माइनस मार्किंग
ग्रेडिंग सिस्टम की खास बात यह है कि इसमें केवल अच्छे काम पर अंक नहीं मिलेंगे, बल्कि लापरवाही पर अंक काटे भी जाएंगे। यदि किसी थाने में गंभीर अपराध बढ़ते हैं, वारंट लंबित रहते हैं या फरार आरोपी को दूसरे थाने की पुलिस गिरफ्तार करती है, तो संबंधित थाना प्रभारी के अंक कम हो जाएंगे। वहीं, दूसरे थाने के फरार आरोपी को पकड़ने, विशेष अभियानों में सफलता हासिल करने और संगीन मामलों में प्रभावी पैरवी करने पर अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।
लगातार तीन माह खराब रिपोर्ट कार्ड तो जाएगी कुर्सी
पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि कोई थाना प्रभारी लगातार तीन महीने तक निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरता है, तो उसे पद से हटाया जा सकता है। महीने के अंत में सभी 22 मानकों के आधार पर कुल स्कोर तैयार होगा और थानों की आपसी रैंकिंग भी की जाएगी।
पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की पहल
भोपाल पुलिस का मानना है कि इस व्यवस्था से थानों के बीच सकारात्मक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, अपराध नियंत्रण में सुधार होगा और लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगी। यदि यह प्रयोग सफल रहा तो भविष्य में इसे कमिश्नरेट के सभी थानों में पूर्ण रूप से लागू किया जा सकता है।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 2 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 3 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 3 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 3 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 3 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 4 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 4 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 4 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 4 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 4 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 4 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 4 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 5 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 5 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 5 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 5 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 5 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 5 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 5 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!