राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ: छात्र असंतोष का राजनीतिकरण, अवसर का लाभ, हाईजैक का खतरा या व्यवस्था परिवर्तन की छटपटाहट
KHULASA FIRST
संवाददाता

हेमंत उपाध्याय 99930-99008 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आंदोलन, राजनीति और अवसरवाद
छात्र आंदोलनों और राजसत्ता के टकराव का भारतीय राजनीति में एक लंबा और दूरगामी इतिहास रहा है। 1974 के संपूर्ण क्रांति आंदोलन से लेकर हालिया वर्षों के युवा आक्रोशी प्रदर्शनों तक सड़कों पर उतरा युवा जब भी अपनी मांगों को लेकर अड़ता है, तो सत्ता के सिंहासन हिलने लगते हैं। ऐसे में दिल्ली की सड़कों पर छात्रों के 'संसद चलो मार्च' और नीट परीक्षा विवाद की आग में राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी की अचानक हुई आक्रामक एंट्री ने देश के राजनीतिक पारे को चरम पर पहुंचा दिया है।
21 जुलाई को पीएम आवास के घेराव के दौरान पुलिसिया कार्रवाई, राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने की तस्वीरें, बहता खून, और अगले ही दिन 22 जुलाई को 40 मिनट की पावर-पॉइंट प्रेजेंटेशन वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस यह केवल एक तात्कालिक विरोध प्रदर्शन नहीं है। इसके पीछे एक सोची-समझी राजनीतिक रणनीति, अवसर को भुनाने की छटपटाहट और सत्ता पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की गहरी पटकथा छिपी है।
अवसर का लाभ उठाने की कोशिश या वास्तविक छात्र-हित?
राजनीतिशास्त्र का एक सीधा नियम है-कोई भी खाली स्थान लंबे समय तक खाली नहीं रहता। छात्रों का यह आंदोलन बिना किसी बड़े राजनीतिक दल के बैनर तले शुरू हुआ था, जो व्यवस्थागत खामियों (पेपर लीक और नीट में कथित धांधली) के खिलाफ युवाओं का एक सहज और स्वतःस्फूर्त असंतोष था।
राजनीतिक टाइमिंग
जब आंदोलन चरम पर पहुंचा और 20 जुलाई को पुलिस की बर्बरता (पैलेट गन के कथित प्रयोग और लाठीचार्ज) की तस्वीरें वायरल हुईं, तो राहुल गांधी और कांग्रेस ने इसे एक 'बना-बनाया राजनीतिक मंच' माना।
विपक्ष का धर्म या अवसरवाद... इसे विशुद्ध अवसरवाद कहना भी शायद एकतरफा होगा और केवल छात्र-हित कहना भी आधा सच होगा। मुख्य विपक्षी दल के नेता होने के नाते देश के 7.5 करोड़ छात्रों और उनके परिवारों से जुड़े इस ज्वलंत मुद्दे को उठाना राहुल गांधी का राजनीतिक कर्तव्य भी बनता है, लेकिन जिस तरह अचानक पीएम आवास घेरने की सरप्राइज चाल चली गई, वह यह साफ दर्शाती है कि कांग्रेस ने इस असंतोष में सत्ता को बैकफुट पर धकेलने का सबसे सुनहरा मौका देखा।
पीएम मोदी पर सीधा निशाना और सरकार के लिए खड़ी मुसीबतें... राहुल गांधी का यह पूरा आक्रामक रूप दरअसल केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बहाने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीतिक साख पर प्रहार करने के लिए गढ़ा गया है।
इस्तीफा, कार्रवाई और माफी' का त्रिकोणीय दबाव... राहुल गांधी की तीन मांगें धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दोषियों पर कार्रवाई और पीएम मोदी का छात्रों से माफी मांगना स्पष्ट करती हैं कि वे इस मुद्दे को सुलझाने के बजाय इसे सीधे 'प्रधानमंत्री बनाम देश का युवा' की लड़ाई बनाना चाहते हैं।
सरकार के लिए धर्मसंकट... 10 वर्षों में 152 पेपर लीक होने और 1.32 लाख करोड़ रुपये के अभिभावकों के खर्च जैसे आंकड़ों को आगे रखकर राहुल ने सरकार को रक्षात्मक स्थिति में ला खड़ा किया है। सरकार के लिए मुसीबत यह है कि यदि वह दबाव में कोई बड़ा इस्तीफा लेती है तो यह विपक्ष की नैतिक जीत मानी जाएगी, और यदि वह इनकार करती है तो छात्रों का गुस्सा और भड़केगा।
अप्रोच में बदलाव... इससे मुख्य मुद्दा (नीट परीक्षा सुधार और पेपर लीक रोधी कानून का क्रियान्वयन) थोड़ा पीछे छूटकर 'राहुल गांधी बनाम दिल्ली पुलिस' और 'विपक्ष का दमन' की राष्ट्रीय बहस में तब्दील हो गया है। यह स्पष्ट रूप से एक गैर-राजनीतिक छात्र आंदोलन पर अपनी राजनीतिक छाप छोड़ने की कोशिश है।
नीट विवाद और सड़क की राजनीति, छात्रों की ढाल या 2029 की नई घेराबंदी?
संसद चलो से पीएम आवास तक, क्या धारदार होगा छात्र आंदोलन, या राजनीति की बलि चढ़ेंगे मूल मुद्दे
डेटा, प्रेजेंटेशन और बहता खून, नीट आंदोलन में कांग्रेस की सीधी एंट्री से क्या बैकफुट पर जाएगी सरकार
क्या आंदोलन को 'हाईजैक' करने की कोशिश है
जब भी कोई बड़ा नेता या राष्ट्रीय पार्टी किसी स्वतःस्फूर्त जन-आंदोलन में कूदती है, तो आंदोलनकारी छात्रों के मन में सबसे पहला डर 'हाईजैक' होने का ही होता है। मुद्दा जब तक छात्रों का रहता है, तब तक वह प्रशासनिक सुधार की मांग करता है, लेकिन जब उसमें लाल या सफेद कुर्ता-पायजामा शामिल हो जाता है, तो वह चुनाव हराने या जिताने का हथियार बन जाता है।
कांग्रेस का नैरेटिव सेट करना
राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में केवल नीट पर बात नहीं की। उन्होंने इसमें सुरक्षाबलों की कार्यशैली, पुलिस द्वारा कान में 'सरकार हटाने' की बात कहे जाने जैसे विस्फोटक दावों और अपनी चोटों की तस्वीरों को केंद्र में ला दिया।
राहुल गांधी का 'न्यू अवतार' और आगे की राह
शेयर बाजार विवाद (2024), वोटिंग अनियमितता (2025) और अब नीट विवाद (2026) राहुल गांधी द्वारा लगातार 'डेटा, स्लाइड्स और फैक्ट-बेस्ड' प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का यह नया मॉडल यह दर्शाता है कि वे केवल नारों तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि एक 'डॉक्यूमेंटेड अटैकर' की भूमिका निभाना चाहते हैं।
कान में 'सरकार हटाइए' जैसा दावा करना या बिना जूते और फटे कपड़ों में नजर आना - यह सब राहुल गांधी की छवि को 'सड़कों पर लड़ने वाले लड़ाके' के रूप में गढ़ने का प्रयास है।
पक्षकार कह सकते हैं कि राहुल गांधी का इस आंदोलन से जुड़ना राजनीतिक रूप से उनके और कांग्रेस के लिए बेहद लाभदायक साबित हो रहा है, क्योंकि इसने उन्हें युवाओं के बीच पैठ बनाने का सबसे बड़ा मंच दे दिया है और सरकार भारी मुसीबत में है,लेकिन जहां तक छात्रों के मूल आंदोलन का सवाल है। यदि छात्र अपनी मांगों पर अडिग नहीं रहे और पूरी तरह राजनीतिक बैसाखियों पर निर्भर हो गए, तो यह आंदोलन अपनी राह से डाइवर्ट होकर केवल 2029 की चुनावी घेराबंदी का एक मोहरा बनकर रह जाएगा। इससे कोई इंकार नहीं करेगा, आप भी नहीं।
क्या इससे मूल आंदोलन भटक जाएगा
यह इस पूरे घटनाक्रम का सबसे संवेदनशील और गंभीर पहलू है। इतिहास गवाह है कि जब-जब छात्र आंदोलनों में राजनीतिक दल पूरी ताकत से घुसे हैं, उसके दो विपरीत परिणाम निकले हैं।
छात्रों के पास वह मीडिया स्पेस और प्रशासनिक पहुंच नहीं होती जो राहुल गांधी के शामिल होने से मिली। 40 मिनट की पावर-पॉइंट प्रेजेंटेशन और राष्ट्रीय मीडिया की चौखट तक इस मुद्दे को पहुंचाने का श्रेय निश्चित रूप से इस राजनीतिक दखल को जाता है। जब तक मामला केवल छात्रों का था, सरकार वार्ता की मेज पर धीमी गति से चल रही थी। अब जब मुख्य विपक्षी नेता सड़क पर हिरासत में लिया गया ,तो सरकार को तत्काल रक्षात्मक कदम उठाने पड़ रहे हैं।
राहुल गांधी के जुड़ते ही अब सत्ता पक्ष (भाजपा) इस पूरे मामले को 'छात्रों का दर्द' मानने के बजाय 'कांग्रेस द्वारा प्रायोजित व भड़काया गया उपद्रव' करार देने लगेगी।अब टीवी डिबेट्स और अखबारों के पन्नों पर 'नीट परीक्षा का री-एग्जाम या पारदर्शी सिस्टम' पर चर्चा होने के बजाय इस बात पर तू-तू-मैं-मैं होगी कि राहुल गांधी की नाक से खून आया या नहीं या पुलिस ने थप्पड़ मारा या नहीं। इससे मूल मांगें राजनीतिक शोर-शराबे की बलि चढ़ सकती हैं।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!