पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च: विपक्षी दलों संग गांधी स्मृति तक निकाली पदयात्रा; छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
पेपर लीक और छात्र आंदोलनों के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार शाम विपक्षी दलों के सांसदों के साथ अपने आवास से गांधी स्मृति तक पदयात्रा निकाली। इस दौरान नेताओं ने राष्ट्रगान गाया और मोबाइल की टॉर्च जलाकर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में एकजुटता दिखाई।
राहुल बोले- छात्रों की लड़ाई में विपक्ष उनके साथ
मार्च के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि पेपर लीक और छात्र आंदोलनों के कारण जिन युवाओं ने अपनी जान गंवाई है, उन्हें याद करने के लिए यह मार्च निकाला गया है।उन्होंने कहा, "हमारे छात्र सड़कों पर हैं, इसलिए विपक्ष के सभी सांसदों को लगा कि हमें भी उनके साथ सड़क पर उतरना चाहिए। राहुल ने कहा कि छात्रों की आवाज़ को दबाने के बजाय उनकी मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए।
मार्च में कई विपक्षी दलों के नेता शामिल
इस पदयात्रा में शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (शरद पवार गुट), तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी ), झारखंड मुक्ति मोर्चा ( जेएमएम), राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), वाम दल, समाजवादी पार्टी और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएस) के सांसद भी शामिल हुए।
पुलिस ने रास्ता रोका, 10 मिनट बाद मिली अनुमति
मार्च शुरू होने से पहले पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। जगह-जगह बैरिकेडिंग और बसें लगाकर मार्ग को नियंत्रित किया गया था। जैसे ही विपक्षी सांसदों ने मार्च शुरू किया, पुलिस ने कुछ देर के लिए उन्हें रोक दिया। करीब 10 मिनट बाद रास्ता खोला गया, जिसके बाद सभी नेता गांधी स्मृति तक पहुंचे।
पहले भी पीएम आवास तक निकाल चुके हैं मार्च
इससे पहले 21 जुलाई को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जन्मदिन पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च किया था। उस दौरान नेताओं ने करीब दो घंटे तक धरना भी दिया था। वह कार्यक्रम भी बेहद गोपनीय रखा गया था।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!