गुरुपूर्णिमा पर दादा दरबार में निर्बाध होंगे दर्शन: मंदिर निर्माण के बीच ट्रस्ट ने बनाए अस्थायी पुल; श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
आगामी 29 जुलाई को गुरुपूर्णिमा पर्व पर खंडवा स्थित दादाजी धाम (दादा दरबार) में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इस बार मंदिर परिसर में नए मंदिर निर्माण का कार्य जारी होने के कारण स्थिति पहले से अलग है, लेकिन मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए ऐसी व्यवस्थाएं की हैं कि निर्माण कार्य दर्शन में कोई बाधा नहीं बनेगा।
नींव की खुदाई के बीच बनाए जा रहे अस्थायी पुल
नए मंदिर निर्माण के लिए परिसर में गहरी नींव की खुदाई की गई है, जिससे कई स्थानों पर तालाबनुमा गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों के ऊपर श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन के लिए अस्थायी पुल (ब्रिज) तैयार किए जा रहे हैं।
ब्रिज निर्माण में लोहे के गर्डर और स्लैब कास्टिंग की सेटरिंग का उपयोग किया जा रहा है। वहीं, जहां जरूरत है वहां मुरम भरकर रास्तों को समतल किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
प्रवेश मार्ग और सुरक्षा के विशेष इंतजाम
मंदिर ट्रस्ट ने बताया कि श्रद्धालुओं का प्रवेश गेट नंबर-6 से कराया जाएगा। यहां लंबी कतारों को व्यवस्थित करने के लिए जिगजैग बैरिकेडिंग की गई है और बारिश से बचाव के लिए डोम (शेड) भी तैयार किया गया है। इसके अलावा अमूल्य दर्शन क्षेत्र के पास भी अलग-अलग स्थानों पर अस्थायी ब्रिज बनाए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुगमता से दर्शन कर सकें।
युद्धस्तर पर चल रही तैयारियां
गुरुपूर्णिमा में अब केवल पांच दिन शेष हैं। इसे देखते हुए मंदिर ट्रस्ट ने सभी तैयारियों को मिशन मोड पर पूरा करना शुरू कर दिया है। निर्माण कार्य और दर्शन व्यवस्था के बीच संतुलन बनाते हुए श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए विशेष रूट तैयार किए जा रहे हैं।
ट्रस्टी बोले- दर्शन व्यवस्था पहले जैसी ही रहेगी
मंदिर ट्रस्टी शांतनु दीक्षित ने बताया कि इस वर्ष भी गुरुपूर्णिमा पर दर्शन व्यवस्था लगभग हर साल की तरह ही रहेगी। मंदिर निर्माण के कारण कुछ तकनीकी चुनौतियां जरूर आई हैं, लेकिन सभी गड्ढों पर अस्थायी पुल बनाकर रास्ते तैयार किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालु निर्धारित मार्ग से मंदिर में प्रवेश करेंगे, दर्शन करेंगे और फिर व्यवस्थित तरीके से बाहर निकलेंगे। भीड़ अधिक होने और निर्माण कार्य के कारण इस बार श्रद्धालुओं को परिसर में अधिक समय तक रुकने की अनुमति नहीं होगी।
संबंधित समाचार

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:उच्चस्तरीय जांच की जरूरत

श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया:सीएम हाउस में मनी जन्माष्टमी

देखिए वीडियो:मेट्रो के नए रूट का शुभारंभ; सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक दौड़ेगी, सेवा सुबह 9 से शाम 7 बजे तक संचालित होगी

राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई:पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला; बोले- NSUI नेताओं पर दर्ज हो रही झूठी FIR

UN ने बदला दुनिया का नक्शा:अफ्रीका दिखेगा और बड़ा, यूरोप-US होंगे छोटे; भारत पर कितना असर?

कारोबारी को फ्लैट में बंधक बनाया:मुनाफे और करोड़ों के काम का दिया झांसा; चाकू अड़ाकर मोबाइल-टैबलेट छीने

देखिए वीडियो:मेट्रो को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान; 17 किमी का नया ट्रैक पूरा, बोले- शहर की आवाजाही होगी और आसान

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी:लश्कर कमांडर यासिर ढेर; पाकिस्तानी नागरिक होने का दावा, कई दिनों से चल रही थी तलाश

जलकांड की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा:2018 में ही दी दूषित भूजल की चेतावनी; 7 साल तक नहीं बदली पाइपलाइन

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी रिटायरमेंट उम्र बढ़ी; इतने राज्यों में लागू होगा आदेश

खातेगांव पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री:महिलाओं को देंगे बड़ी सौगात; बंधवाएंगे राखी

घोटाले में बड़ा सवाल:IAS जांच में कई नाम, पुलिस FIR में सिर्फ 4 आरोपी; कौन रह गया बाहर?

प्रदर्शन में मारपीट केस:आरोपी गिरफ्तार; कोर्ट ने 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन

हजारों करोड़ के लोन घोटाले का मामला:सुभाष चंद्रा सहित 4 पर CBI ने दर्ज की FIR
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!