छात्र आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतरा विपक्ष: राहुल गांधी समेत सांसदों को रास्ते में रोका; शाह के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
छात्रों के मुद्दों को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। संसद मार्च के बाद आंदोलन के समर्थन में विपक्षी दल खुलकर सामने आ गए हैं। गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई विपक्षी सांसद बस से गांधी स्मृति जाने के लिए निकले, लेकिन रास्ते में प्रशासन ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
राहुल बोले- छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरा विपक्ष
राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों के आंदोलन के समर्थन में सभी विपक्षी सांसद सड़क पर उतरे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने उनके काफिले को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। राहुल गांधी ने कहा, देशभर के छात्र अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसलिए विपक्षी सांसदों ने भी उनके समर्थन में सड़क पर उतरने का फैसला किया। हम पहले इंडिया गेट जाना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने रोक दिया। इसके बाद गांधी स्मृति जाने की इच्छा जताई, वहां जाने की भी अनुमति नहीं मिली और हमारी बस को बीच रास्ते में रोक दिया गया।
संसद मार्च के बाद तेज हुआ आंदोलन
छात्र संगठन कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की अगुवाई में हुए संसद मार्च के बाद आंदोलन और तेज हो गया है। अब यह विरोध केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा सहित कई राज्यों में भी इसके समर्थन में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
छात्र आंदोलन को मिल रहा व्यापक समर्थन
आंदोलन को राजनीतिक दलों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक वर्गों का भी समर्थन मिल रहा है। हाल ही में शिक्षाविद और फिजिक्स वाला के संस्थापक अलख पांडे भी जंतर-मंतर पहुंचे थे और छात्रों की मांगों के समर्थन में अपनी बात रखी थी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि छात्रों के मुद्दे पर बढ़ते जनसमर्थन के कारण यह आंदोलन अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!