पटवारी पर जानलेवा हमला: अवैध खनन रोकने पहुंचे थे; बुलडोजर के बकेट से तोड़ा हाथ, ट्राला चढ़ाने की कोशिश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
जिले की आलोट तहसील में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करना एक पटवारी को भारी पड़ गया। गुरुवार दोपहर शासकीय कार्रवाई से नाराज 4 से 5 लोगों ने देवगढ़ और हिम्मतखेड़ी हल्के के पटवारी अजय चौहान पर कथित रूप से जानलेवा हमला कर दिया।
ट्राला चढ़ाकर कुचलने की कोशिश की
आरोप है कि हमलावरों ने बुलडोजर के बकेट से हमला कर उनका हाथ गंभीर रूप से घायल कर दिया और बाद में ट्राला चढ़ाकर कुचलने की भी कोशिश की। जानकारी के अनुसार, पटवारी अजय चौहान गांव के चौकीदार के साथ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नाले के पास अवैध उत्खनन होते हुए पाए।
कार्रवाई से नाराज लोगों ने की मारपीट
उन्होंने बुलडोजर रुकवाकर संबंधित दस्तावेज मांगे। वैध अनुमति नहीं मिलने पर मौके पर पंचनामा तैयार कर वाहन जब्त करने की कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान आरोप है कि कार्रवाई से नाराज 4 से 5 लोगों ने पटवारी के साथ मारपीट शुरू कर दी।
पटवारी किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुलडोजर के बकेट से वार कर उनका हाथ गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। आरोप यह भी है कि हमलावरों ने उनका हाथ वाहन के स्टीयरिंग में फंसाकर मरोड़ा और बाद में ट्राला चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया। हालांकि पटवारी किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे।
बेहतर इलाज के लिए किया रेफर
हमलावरों पर यह भी आरोप है कि उन्होंने पटवारी के बैग से कार्रवाई के दौरान तैयार किया गया पंचनामा निकालकर फाड़ दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल पटवारी को पहले आलोट के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज और ऑपरेशन के लिए रतलाम के अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में उनका संबंध मानुनिया महादेव क्षेत्र से बताया जा रहा है। बरखेड़ा थाना पुलिस ने घायल पटवारी के बयान दर्ज कर लिए हैं और शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट तथा अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण

पाक की बचकानी हरकत:SCO समिट की ग्रुप फोटो से प्रधानमंत्री मोदी समेत 5 नेताओं को हटाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!