खबर
Top News

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 जुलाई 2026, 9:51 pm
शेयर करें:
70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करीब 70 करोड़ रुपये के मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में वेद प्रकाश व्यास, दिनेश अग्रवाल और अक्षय अग्रवाल शामिल हैं। ईडी ने तीनों को 21 जुलाई को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत चल रही जांच के दौरान गिरफ्तार किया।

70 किलो एमडी ड्रग्स से जुड़ा है मामला
ईडी के अनुसार, यह कार्रवाई इंदौर अपराध शाखा द्वारा एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत दर्ज एफआईआर के आधार पर की गई। मामला करीब 70 किलोग्राम मेफेड्रोन (एमडी) के अवैध कब्जे और तस्करी से जुड़ा है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 70 करोड़ रुपये बताई गई है।

ड्रग्स की कमाई को बैंक खातों से किया सफेद
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित रकम को वैध दिखाने के लिए कई व्यक्तिगत और व्यावसायिक बैंक खातों का इस्तेमाल किया। ईडी की वित्तीय जांच में बड़े पैमाने पर नकद लेनदेन, धन की लेयरिंग और अपराध से अर्जित आय को छिपाने के सबूत सामने आए हैं।

एजेंसी के मुताबिक, पूछताछ और दर्ज बयानों से यह भी संकेत मिले हैं कि आरोपी अपनी नियमित कारोबारी गतिविधियों की आड़ में मादक पदार्थों की आपूर्ति और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े हुए थे।

इंदौर और मंदसौर में मारे गए थे छापे
इससे पहले 17 जुलाई को ईडी ने इंदौर और मंदसौर में आरोपियों से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान संपत्तियों, बैंकिंग लेनदेन और व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और अन्य साक्ष्य जब्त किए गए थे।

वित्तीय नेटवर्क तोड़ने पर ईडी का फोकस
ईडी ने कहा कि 'नशा मुक्त भारत' अभियान को सफल बनाने के लिए केवल ड्रग्स की जब्ती पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसके पीछे काम कर रहे आर्थिक नेटवर्क को ध्वस्त करना भी जरूरी है।

एजेंसी ने स्पष्ट किया कि पीएमएलए के तहत ड्रग्स तस्करी से अर्जित अपराध की आय की पहचान, उसे ट्रैक करने और जब्त करने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों और आम नागरिकों के सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताया गया।

संबंधित समाचार

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज
Top News

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

18 minutes ago
सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी
Top News

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

30 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

37 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

about 1 hour ago
154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त
Top News

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

about 18 hours ago
पार्किंग को लेकर विवाद
Top News

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

about 18 hours ago
केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री
Top News

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

about 18 hours ago
पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते
Top News

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

about 18 hours ago
अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो
Top News

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

about 18 hours ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

about 18 hours ago
नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद
Top News

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

about 19 hours ago
30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़
Top News

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

about 19 hours ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

about 19 hours ago
भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

about 19 hours ago
अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Top News

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

about 19 hours ago
100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार
Top News

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

about 19 hours ago
जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र
Top News

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

about 19 hours ago
500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड
Top News

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

about 19 hours ago
हनी ट्रैप 2.0
Top News

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

about 19 hours ago
ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया
Top News

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!