मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला: साइड देने को कहा तो भड़के कार सवार; भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर एफआईआर, फॉर्च्यूनर जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
जिले में मन्नत पूरी कर लौट रहे एक परिवार पर मामूली बात को लेकर हमला कर दिया गया। आरोप है कि सड़क पर खड़ी फॉर्च्यूनर कार को साइड में लगाने की बात कहने पर कार सवार युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर परिवार के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी फॉर्च्यूनर कार जब्त कर ली है।
शिवाबाबा धाम से लौटते समय हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई की शाम करीब 7 बजे बैतूल जिले के मुलताई निवासी मोनिका भावसार अपने पति केंद्र कुमार भावसार और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शिवाबाबा धाम में मन्नत कार्यक्रम में शामिल होकर कार से घर लौट रहे थे।
इसी दौरान पंधाना थाना क्षेत्र के घाटाखेड़ी गांव में सड़क पर खड़ी एक फॉर्च्यूनर कार के कारण उनका रास्ता रुक गया। परिवार ने कार हटाने का अनुरोध किया, लेकिन इसी बात पर कार सवार युवक भड़क गए।
गाली-गलौज के बाद परिवार से मारपीट
पीड़ित परिवार का आरोप है कि युवकों ने पहले गाली-गलौज की और फिर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं माने।
डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया
परिवार के अनुसार, कुछ दूरी आगे बढ़ने के बाद आरोपियों ने फिर उनकी गाड़ी रोक ली और पत्थरबाजी भी की। इसके बाद डायल-112 पर सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया गया।
चार आरोपियों पर मामला दर्ज, फॉर्च्यूनर जब्त
पंधाना थाना प्रभारी दिलीप देवड़ा ने बताया कि मामले में शक्तिसिंह राठौर, धीरेंद्रसिंह सोंगरा, दिलीपसिंह सोंगरा (निवासी खरगोन) और चंद्रमोहनसिंह सोलंकी (निवासी इंदौर) के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, चारों आरोपी घटना के समय शराब के नशे में पाए गए। कार्रवाई के तहत उनकी फॉर्च्यूनर कार जब्त कर ली गई है, जिसे अब न्यायालय के आदेश के बाद ही छोड़ा जाएगा।
भाजपा नेता के रिश्तेदार बताए जा रहे आरोपी
जानकारी के अनुसार, चारों आरोपी भाजपा मंडल महामंत्री बंटी राठौड़ के रिश्तेदार हैं और घटना के समय उनके घर आए हुए थे। बताया जा रहा है कि बंटी राठौड़ ने विवाद शांत कराने का प्रयास भी किया, लेकिन आरोपी नशे की हालत में होने के कारण किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान लिए जा रहे हैं और पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!