NEET का सपना टूटा: लेकिन नहीं मानी हार; एक ही महीने में की 4 सरकारी परीक्षाएं पास
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शहडोल।
जिले की रहने वाली शुभांगी मिश्रा ने साबित कर दिया कि असफलता अंत नहीं, बल्कि नई शुरुआत का अवसर होती है। डॉक्टर बनने का सपना पूरा नहीं होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत के दम पर एक ही महीने में 4 सरकारी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है।
सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश नहीं मिल सका
शुभांगी ने वर्ष 2024 में NEET परीक्षा उत्तीर्ण की थी, लेकिन कम अंक आने के कारण उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश नहीं मिल सका। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर बनने का सपना छोड़ने के बजाय नया रास्ता चुना। उन्होंने आईटीआई स्टेनो में प्रवेश लिया और साथ ही निजी छात्रा के रूप में स्नातक की पढ़ाई भी शुरू कर दी।
सबसे पहले पुलिस कांस्टेबल के पद पर हुआ चयन
लगातार मेहनत का परिणाम वर्ष 2026 में सामने आया। सबसे पहले जून में उनका चयन पुलिस कांस्टेबल के पद पर हुआ और उन्होंने प्रशिक्षण भी शुरू कर दिया। इसी दौरान उन्हें रक्षा मंत्रालय में SSC के माध्यम से स्टेनो पद पर चयन की सूचना मिली।
सूबेदार स्टेनो के पद पर कार्यभार संभालने का निर्णय लिया
इसके कुछ दिन बाद सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती में सफलता मिली और फिर एएसआईएम सूबेदार स्टेनो पद पर चयन होने की खबर भी आ गई। लगातार मिली इन सफलताओं के बाद शुभांगी ने पुलिस कांस्टेबल का प्रशिक्षण छोड़कर सूबेदार स्टेनो के पद पर कार्यभार संभालने का निर्णय लिया।
असफलता को सफलता में बदला जा सकता है
शुभांगी का कहना है कि उनका पहला सपना डॉक्टर बनने का था, लेकिन अब उन्हें अपने नए दायित्व पर भी उतना ही गर्व है। उनकी इस उपलब्धि ने यह संदेश दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ किसी भी असफलता को सफलता में बदला जा सकता है। शुभांगी की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता श्याम कुमार मिश्रा और सुनीता मिश्रा सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!