जिला अस्पताल में बड़ा खेल: सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाई, सीएमएचओ ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, डिंडौरी।
शहर के जिला अस्पताल में इलाज में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक मरीज को सलाइन की जगह मिनरल वाटर की बोतल से ड्रिप चढ़ाने का आरोप है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीर मानते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. मनोज पांडेय ने जांच रिपोर्ट कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया को भेज दी है।
चूहामार दवा खाने के बाद अस्पताल पहुंचा था युवक
पुलिस के मुताबिक, 18 वर्षीय सत्यम यादव ने बुधवार को चूहामार दवा खा ली थी। परिजन उसे दोपहर करीब 2 बजे जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार शुरू किया गया।
नर्स ने मना किया, फिर भी डॉक्टर ने लगा दी मिनरल वाटर की ड्रिप
आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद डॉ. भरत साहू ने स्टाफ नर्स भावना चौधरी को मरीज को मिनरल वाटर की बोतल से ड्रिप लगाने के निर्देश दिए। नर्स ने इसे गलत बताते हुए ऐसा करने से इनकार कर दिया। इसके बावजूद डॉक्टर ने स्वयं लोकल ब्रांड की मिनरल वाटर की बोतल को ड्रिप की तरह मरीज से जोड़ दिया। लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।
सीएमएचओ बोले- गंभीर लापरवाही, कलेक्टर को भेजी रिपोर्ट
सीएमएचओ डॉ. मनोज पांडेय ने बताया कि डॉ. भरत साहू की पोस्टिंग 15 जून को ही डिंडौरी जिला अस्पताल में हुई थी। प्रथम दृष्टया यह गंभीर चिकित्सीय लापरवाही का मामला प्रतीत होता है। पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तैयार कर कलेक्टर को भेज दी गई है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डॉक्टर का मोबाइल बंद, नहीं मिला पक्ष
मामले में आरोपी डॉक्टर भरत साहू से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद मिला। घटना पर उनकी ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
बिना सूचना अस्पताल छोड़कर चला गया मरीज
कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसडीएम राम बाबू देवांगन अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन तब तक मरीज सत्यम यादव अस्पताल से बिना सूचना दिए जा चुका था। पुलिस का कहना है कि मरीज का बयान दर्ज होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। फिलहाल उसे बुलाने का प्रयास किया जा रहा है।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो और अस्पताल के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित डॉक्टर के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!