15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास: टी-20 के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन बने; भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, हरारे।
भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज का विजयी आगाज करते हुए पहला मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने मेजबान टीम के 126 रन के लक्ष्य को महज 13.2 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
मैच के सबसे बड़े हीरो रहे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने धमाकेदार अर्धशतक लगाकर टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
15 साल की उम्र में बनाया विश्व रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल 118 दिन की उम्र में शानदार अर्धशतक जड़ते हुए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने जिब्राल्टर के लुई ब्रूस का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 16 साल 56 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।
वैभव की बेखौफ बल्लेबाजी ने भारतीय टीम की जीत आसान बना दी और क्रिकेट जगत को एक नया सितारा मिल गया।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली जीत
यह मुकाबला श्रेयस अय्यर के लिए भी खास रहा। बतौर भारतीय कप्तान यह उनकी पहली अंतरराष्ट्रीय जीत है। इससे पहले उनकी कप्तानी में भारत को आयरलैंड के खिलाफ 2-0 और इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 से सीरीज गंवानी पड़ी थी।
जिम्बाब्वे ने बनाए 125 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 125 रन बनाए।वेस्ली मधेवेरे ने सर्वाधिक 39 रन बनाए, जबकि तदिवानाशे मारुमानी ने नाबाद 27 रन की पारी खेली।
मयंक व प्रिंस ने लिए दो-दो विकेट
भारत की ओर से मयंक यादव और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट झटके। मयंक ने मैच की पहली ही गेंद पर ब्रायन बेनेट को आउट कर शानदार शुरुआत दिलाई। शिवम दुबे और रवि बिश्नोई को भी एक-एक सफलता मिली, जबकि मधेवेरे रन आउट हुए।
भारत ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य
126 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी की बदौलत टीम इंडिया ने सिर्फ 13.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला सात विकेट से जीत लिया।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!