खबर
Top News

बैरिकेड्स के बावजूद विजयवर्गीय के घर पहुंचे दंपति ने किया हंगामा: पुलिस जबरन उठाकर थाने ले गई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 जुलाई 2026, 7:48 pm
शेयर करें:
बैरिकेड्स के बावजूद विजयवर्गीय के घर पहुंचे दंपति ने किया हंगामा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नंदा नगर स्थित घर के दोनों ओर नीट पेपर लीक से नाराज छात्रों के प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी थी, इसके बावजूद एक दंपति हाथ में संविधान की किताब लेकर पहुंच गए और घर के बाहर ओटले पर बैठ गए। उन्होंने नारेबाजी भी की। इससे हड़बड़ाई पुलिस ने उन्हें जबरन उठाया और पुलिस वाहन में बैठाकर थाने ले गई। इस हंगामे को कवर कर रहे पत्रकारों से परदेशीपुरा थाना प्रभारी आरडी कानवा ने बदतमीजी भी की, जिस पर उन्होंने रोष जताया।

प्रहलाद पांडे और उनकी पत्नी ने दो दिन पूर्व सांसद शंकर लालवानी के मनीषबाग स्थित बंगले के बाहर भी धरना दिया था। कल विजयवर्गीय के घर पर छात्रों के प्रदर्शन की सूचना पर परदेशीपुरा समेत अन्य थानों की पुलिस पहुंच गई थी और नंदा नगर रोड नं. 9 स्थित घर के दोनों ओर गली में बैरिकेडिंग कर दी थी। हालांकि, विजयवर्गीय घर पर नहीं बल्कि भोपाल में मानसून सत्र में शामिल थे। इसके बावजूद पांडे और उनकी पत्नी हाथ में संविधान की प्रति लेकर गली में घुस गए और विजयवर्गीय के घर के सामने पहुंच गए। यहां उन्हींने नीट पेपर लीक होने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की।

उनका कहना था कि मंत्री ने विधानसभा में छात्रों को कीड़ा कहा है, जो अनुचित है। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से गली में मौजूद खड़ी पुलिसवाले हड़बड़ा गए और आनन-फानन में पांडे दंपति को जबरन उठाया और जीप में चढ़ा दिया। इसके बाद उन्हें परदेशीपुरा थाने ले जाया गया। यहां मौजूद लोगों का कहना था कि जब गली को दोनों ओर भारी संख्या में पुलिस मौजूद है तो दंपति कैसे घुस गए और विजयवर्गीय के घर तक पहुंच गए।

मीडियाकर्मियों से अभद्रता
इस घटना को कवर कर रहे मीडियाकर्मियों को परदेशीपुरा थाना प्रभारी आरडी कानवा ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने कैमरा भी छीनने की कोशिश की और धकियाया भी। इससे मीडियाकर्मियों में नाराजगी छा गई और उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की।

दिग्विजसिंह ने मांगा जवाब
विजयवर्गीय के घर पर प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह ने जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों और उनके आंदोलन को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। छात्रों के संदर्भ में इस्तेमाल किए गए कथित अपमानजनक शब्दों से युवाओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मंत्री से अपने बयान पर सार्वजनिक स्पष्टीकरण देने और यदि आवश्यक हो तो छात्रों से माफी मांगने की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शिक्षा व्यवस्था में यदि किसी प्रकार की अनियमितताएं हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

संबंधित समाचार

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान
Top News

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

7 minutes ago
ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
Top News

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

22 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

24 minutes ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

32 minutes ago
स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा
Top News

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

35 minutes ago
खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार
Top News

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी
Top News

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

about 1 hour ago
कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री
Top News

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

about 1 hour ago
पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज
Top News

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

about 1 hour ago
सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी
Top News

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

about 2 hours ago
154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त
Top News

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

about 19 hours ago
पार्किंग को लेकर विवाद
Top News

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

about 19 hours ago
केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री
Top News

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

about 19 hours ago
पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते
Top News

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

about 19 hours ago
अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो
Top News

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

about 19 hours ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

about 19 hours ago
नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद
Top News

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

about 20 hours ago
30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़
Top News

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!