लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों: गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन पर की भेदभाव की शिकायत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) के कमला नेहरू बालिका छात्रावास की छात्राओं ने हॉस्टल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है। छात्राओं का आरोप है कि विश्वविद्यालय के लड़कों और लड़कियों के छात्रावासों में अलग-अलग नियम लागू किए जा रहे हैं, जिससे छात्राओं के साथ भेदभाव हो रहा है।
'लड़कों को 10 बजे तक एंट्री, हमारा गेट 8 बजे बंद'
छात्राओं का कहना है कि विश्वविद्यालय के लड़कों के हॉस्टल में रात 10 बजे तक प्रवेश की अनुमति है, जबकि कमला नेहरू गर्ल्स हॉस्टल का मुख्य गेट रात 8 बजे ही बंद कर दिया जाता है। इसके बाद किसी भी छात्रा को हॉस्टल में प्रवेश नहीं मिलता।
छात्राओं ने सवाल उठाया कि जब विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थी समान हैं, तो केवल छात्राओं पर ही अलग और अधिक सख्त नियम क्यों लागू किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि सुरक्षा के नाम पर स्वतंत्रता और अधिकारों को सीमित किया जा रहा है।
साफ-सफाई, भोजन और पानी की भी शिकायत
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत में छात्राओं ने हॉस्टल की अन्य व्यवस्थाओं पर भी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि परिसर में नियमित साफ-सफाई नहीं होती, भोजन की गुणवत्ता खराब है और पेयजल की समस्या भी लंबे समय से बनी हुई है। छात्राओं का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया।
वार्डन के व्यवहार पर भी उठाए सवाल
छात्राओं ने हॉस्टल वार्डन के व्यवहार पर भी असंतोष जताया है। उनका आरोप है कि बिना किसी स्पष्ट कारण के नए-नए नियम लागू कर दिए जाते हैं और आपत्ति जताने पर उनकी बात सुनने के बजाय केवल नियमों का हवाला देकर चुप करा दिया जाता है।
वार्डन बदलने और समान नियम लागू करने की मांग
छात्राओं ने मांग की है कि हॉस्टल की व्यवस्थाओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए, आवश्यक सुधार किए जाएं और वर्तमान वार्डन को बदला जाए। साथ ही विश्वविद्यालय के सभी छात्रावासों में लड़के और लड़कियों के लिए समान एवं न्यायसंगत नियम लागू किए जाएं, ताकि किसी भी छात्रा के साथ भेदभाव न हो।
चीफ वार्डन का पक्ष
मामले में हॉस्टल के चीफ वार्डन डॉ. जीएल प्रजापति ने कहा कि छात्राओं के लिए रात 8 बजे तक हॉस्टल में प्रवेश का नियम पहले से लागू है और उसी का पालन कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि साफ-सफाई संबंधी कोई समस्या है तो उसकी जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!