खबर
Top News

नीट मुद्दे पर सीजेपी ने किया देशव्यापी आंदोलन का ऐलान: सरकार के वार्ता प्रस्ताव पर रखी शर्त; 24 जुलाई को सभी जिलों में प्रदर्शन की अपील

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 जुलाई 2026, 7:26 pm
शेयर करें:
नीट मुद्दे पर सीजेपी ने किया देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
नीट-यूजी पेपर लीक समेत छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 24 जुलाई को देशभर में शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन का आह्वान किया है। संगठन ने छात्र संगठनों और युवाओं से अपने-अपने जिलों में बड़ी संख्या में शामिल होकर आंदोलन को समर्थन देने की अपील की है।

सरकार के वार्ता प्रस्ताव पर सीजेपी की शर्त
सीजेपी ने सरकार की ओर से मिले बातचीत के प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह किसी मंत्री के घर या सरकारी कार्यालय में जाकर बातचीत नहीं करेगी। संगठन का कहना है कि वार्ता जंतर-मंतर या किसी तटस्थ (न्यूट्रल) स्थान पर ही होनी चाहिए, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।

सरकार ने चार बार भेजा बातचीत का प्रस्ताव
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार आंदोलन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उनके अनुसार, मंगलवार से अब तक छात्रों के प्रतिनिधियों को चार औपचारिक प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की सुविधा और समय के अनुसार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है और वार्ता का निमंत्रण खुला हुआ है।

देशभर में आंदोलन फैलाने की तैयारी
करीब एक महीने से जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन को अब राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की तैयारी है। सीजेपी ने घोषणा की है कि 24 जुलाई को देश के सभी जिलों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए जाएंगे। संगठन का कहना है कि आंदोलन का उद्देश्य छात्रों की मांगों को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।

प्रियंका गांधी ने मीडिया और सरकार पर साधा निशाना
इस बीच कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान सरकार और मीडिया दोनों पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया केवल वही मुद्दे उठा रहा है जो सरकार चाहती है।

प्रियंका गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और प्रधानमंत्री की संसद में अनुपस्थिति जैसे मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि जब देशभर के छात्र अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, तब उनकी समस्याओं पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को प्राथमिकता मिलनी चाहिए और उनके मुद्दों का समाधान संवाद के माध्यम से निकाला जाना चाहिए।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 7 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 7 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 8 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 8 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 8 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 8 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 8 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 8 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 9 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 9 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 9 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 9 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 9 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 9 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 10 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 10 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 10 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 10 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!