एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू': सीएम मोहन से दिग्विजय की कानाफूसी; बोले- 'तुलसी का टिकट कटेगा'
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश की राजनीति में गुरुवार को उस समय हलचल मच गई, जब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की इंदौर एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में करीब 15 से 20 मिनट तक मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत के दौरान करीब पांच मिनट तक कान में गोपनीय चर्चा भी हुई, जिसे लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
लाउंज में आमने-सामने आए दोनों नेता
जानकारी के अनुसार, दिग्विजय सिंह इंदौर से पुणे जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से इंदौर आए थे। इसी दौरान दोनों की वीआईपी लाउंज में मुलाकात हुई।
मुलाकात के समय महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक गोलू शुक्ला, भाजपा नेता सावन सोनकर सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। दोनों नेताओं के बीच हुई लंबी बातचीत और कानाफूसी ने वहां मौजूद नेताओं का भी ध्यान खींचा।
'सांवेर की तैयारी करो, तुलसी का टिकट कटेगा'
बातचीत के दौरान दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेता सावन सोनकर से मुस्कराते हुए कहा कि "सांवेर विधानसभा से चुनाव की तैयारी करो, इस बार तुलसी (तुलसी सिलावट) का टिकट कटने वाला है।" दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद एयरपोर्ट पर मौजूद नेताओं के बीच राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि भाजपा की ओर से इस टिप्पणी पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
महापौर से छात्र आंदोलन और वाल्मीकि समाज का मुद्दा उठाया
दिग्विजय सिंह ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव से कहा कि वे भंवरकुआं क्षेत्र गए थे, जहां छात्र आंदोलन चल रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि महापौर को छात्रों से संवाद करना चाहिए।उन्होंने यह भी बताया कि वे रीगल चौराहे पर वाल्मीकि समाज के धरने पर भी गए थे और महापौर से आग्रह किया कि प्रदर्शनकारियों से बातचीत की जाए।
इस पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जवाब देते हुए कहा कि यह कांग्रेस शासनकाल की देन है और निगम कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया वर्तमान सरकार चला रही है। इस टिप्पणी के बाद वहां मौजूद नेताओं के बीच हल्का-फुल्का माहौल बन गया।
'हमारे पास भी एक यादव है'
मुलाकात के दौरान दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ता गोपाल यादव का परिचय मुख्यमंत्री से कराते हुए कहा, "हमारे पास भी एक यादव है।" इस पर गोपाल यादव ने मुस्कराते हुए कहा, "गोपाल आपका है और यादव मुख्यमंत्री साहब का।" इस जवाब पर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।
ट्रस्ट विवाद पर पहले भी अलग रख चुके हैं राय
हाल ही में उज्जैन के एक ट्रस्ट को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बड़े भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। उस समय दिग्विजय सिंह ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि इस मामले में भ्रष्टाचार जैसी कोई बात नहीं है और यह सरकारी ट्रस्ट से जुड़ा विषय है। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस की रणनीति को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई थीं।
सियासी मायने तलाशे जा रहे
एयरपोर्ट पर हुई इस मुलाकात को दोनों नेताओं के बीच सामान्य शिष्टाचार भेंट माना जा रहा है, लेकिन लंबी बातचीत, कानाफूसी और टिकट को लेकर की गई टिप्पणी ने प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ा दी हैं। राजनीतिक हलकों में अब इस मुलाकात के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!