वीडियो देखिए, अनोखी बारात बनी चर्चा का विषय: घोड़े पर दूल्हा; आगे दो बाजे वाले और पीछे डीजे... बस इतने ही बाराती
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शादियों में सैकड़ों बारातियों की भीड़, तेज डांस और घंटों तक जाम लगना आम बात है, लेकिन गुरुवार सुबह इंदौर में एक ऐसी बारात निकली जिसने अपनी सादगी से लोगों का ध्यान खींच लिया। राजमोहल्ला से गंगवाल बस स्टैंड मार्ग पर निकली इस अनोखी बारात में सिर्फ दूल्हा, एक डीजे वाहन और दो बाजे वाले ही शामिल थे।
घोड़े पर सवार दूल्हा पूरे शाही अंदाज में आगे बढ़ रहा था। सबसे आगे दो बाजे वाले धुन बजाते हुए चल रहे थे, जबकि उनके पीछे डीजे साउंड वाहन था। हैरानी की बात यह रही कि बारात में न तो बड़ी भीड़ थी और न ही सड़क पर नाचते-गाते बाराती।
सादगी ने जीता लोगों का दिल
रास्ते से गुजर रहे लोगों के लिए यह नजारा किसी आश्चर्य से कम नहीं था। जहां आमतौर पर बारातों के कारण सड़कें जाम हो जाती हैं, वहीं इस बारात ने बिना किसी शोर-शराबे और अव्यवस्था के अपना सफर तय किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय निकली इस बारात से यातायात भी प्रभावित नहीं हुआ। सीमित लोगों के साथ निकली यह बारात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई और लोगों ने इसकी सादगी की सराहना की।
बदलती सोच की मिसाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बारात दिखाती है कि शादी की खुशियां मनाने के लिए भीड़ या दिखावे की जरूरत नहीं होती। सादगी और अनुशासन के साथ भी शादी को यादगार बनाया जा सकता है। इस अनोखी बारात ने लोगों के बीच यह संदेश भी छोड़ा कि कम खर्च, कम भीड़ और बेहतर व्यवस्था के साथ भी विवाह समारोह गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न हो सकते हैं।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!