देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा: गर्भगृह में श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, ओंकारेश्वर।
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मंदिर के गर्भगृह में तैनात सुरक्षाकर्मियों पर श्रद्धालुओं के साथ बदसलूकी और मारपीट करने के आरोप लगे हैं। पीड़ित श्रद्धालुओं ने घटना का वीडियो साझा करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित आयुष दुबे ने आरोप लगाया कि दर्शन के दौरान उनकी मां के साथ सुरक्षाकर्मियों ने अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर धक्का-मुक्की की गई और गर्भगृह में मौजूद कई श्रद्धालुओं को जबरन बाहर निकाल दिया गया। घटना की शिकायत उन्होंने वीडियो के साथ खुलासा फर्स्ट को भी भेजी है।
भारी भीड़ के बीच बिगड़ी व्यवस्था
घटना के समय मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी हुई थीं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन के लिए पहुंचे थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर प्रबंधन और पुलिस की ओर से सुरक्षा कर्मी तैनात थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ नियंत्रित करने के दौरान कुछ सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में विवाद में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालुओं के साथ धक्का-मुक्की और अभद्रता की।
वीडियो में दिखी अफरा-तफरी
सामने आए वीडियो में मंदिर परिसर और गर्भगृह के बाहर भारी भीड़ दिखाई दे रही है। श्रद्धालु दर्शन के लिए आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं, जबकि सुरक्षा कर्मी व्यवस्था संभालते दिखाई दे रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि इसी दौरान बदसलूकी और मारपीट की घटना हुई।
श्रद्धालुओं ने की कार्रवाई की मांग
पीड़ित श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि श्रद्धालुओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए और सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
प्रशासन के पक्ष का इंतजार
फिलहाल इस मामले में मंदिर प्रबंधन या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। शिकायत के बाद मामले की जांच की संभावना जताई जा रही है।
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!