खबर
Top News

शिक्षक भर्ती में नया विवाद: डिप्लोमा पर अटकी वर्ग-3 की नियुक्तियां, अभ्यर्थियों ने लगाए मनमानी के आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 जुलाई 2026, 7:09 pm
शेयर करें:
शिक्षक भर्ती में नया विवाद

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक (वर्ग-3) भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक नया विवाद सामने आया है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) के डीएलएड डिप्लोमा धारक अभ्यर्थियों का आरोप है कि स्कूल शिक्षा विभाग बिना किसी लिखित आदेश के उनके दस्तावेज सत्यापन पर रोक लगा रहा है और उन्हें लौटाया जा रहा है। इससे सैकड़ों चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति अधर में लटक गई है।

दस्तावेज सत्यापन से लौटाए जा रहे अभ्यर्थी
अभ्यर्थियों का कहना है कि दस्तावेज सत्यापन के दौरान अधिकारियों ने मौखिक रूप से बताया कि एनआईओएस का डीएलएड डिप्लोमा मान्य नहीं है। हालांकि, इस संबंध में विभाग की ओर से कोई लिखित आदेश या अधिसूचना उपलब्ध नहीं कराई गई। अधिकारियों के जवाब न देने से अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ रही है।

रूलबुक का हवाला देकर उठाए सवाल
प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने अगस्त 2025 में परीक्षा आयोजित की थी। भर्ती नियमावली में स्पष्ट उल्लेख है कि अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रारंभिक शिक्षा का डिप्लोमा होना चाहिए। अभ्यर्थियों का कहना है कि एनआईओएस केंद्र सरकार का मान्यता प्राप्त संस्थान है। ऐसे में उसके डिप्लोमा को अमान्य घोषित करना भर्ती नियमों के विपरीत है।

वर्ग-2 में मान्य, वर्ग-3 में क्यों अमान्य?
चयनित अभ्यर्थियों ने सवाल उठाया है कि हाल ही में शिक्षक वर्ग-2 की नियुक्तियों में इसी एनआईओएस डिप्लोमा को स्वीकार किया गया था। अब वर्ग-3 भर्ती में अचानक इसे अमान्य बताकर उम्मीदवारों को बाहर किया जा रहा है।

उनका आरोप है कि जिला स्तर पर सत्यापन कर रहे अधिकारी डीपीआई के मौखिक निर्देशों का हवाला दे रहे हैं, लेकिन कोई आधिकारिक आदेश नहीं दिखा रहे।

डीपीआई में भी नहीं मिला स्पष्ट जवाब
अभ्यर्थियों ने इस मामले की शिकायत लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) में भी की, लेकिन वहां भी उन्हें स्पष्ट जवाब नहीं मिला। उनका आरोप है कि अधिकारियों की ओर से अलग-अलग स्तर पर अलग-अलग जानकारी दी जा रही है।

अभ्यर्थियों के मुताबिक, डीपीआई में शिकायत करने पर पहले डिप्लोमा अमान्य होने की बात कही गई, बाद में उसके सत्यापन की प्रक्रिया का हवाला दिया गया। इससे अभ्यर्थियों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

'समय निकालने की साजिश' का आरोप
अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा परिणाम जारी होने के करीब चार महीने बाद दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया। शुरुआत में एनआईओएस डिप्लोमा पर कोई आपत्ति नहीं उठाई गई, लेकिन अब अंतिम चरण में इसे आधार बनाकर उम्मीदवारों को बाहर किया जा रहा है।

उनका आरोप है कि सीमित समय में सत्यापन प्रक्रिया पूरी कराकर एनआईओएस डिप्लोमा धारकों को नियुक्ति से वंचित करने की कोशिश की जा रही है।

क्या है एनआईओएस का डीएलएड कोर्स?
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) केंद्र सरकार के अधीन संचालित संस्थान है। इसके तहत दो वर्षीय डीएलएड कोर्स संचालित किया जाता है, जिसमें 18 माह का प्रशिक्षण और छह माह का शिक्षण अभ्यास शामिल होता है। यह कोर्स विशेष रूप से निजी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए शुरू किया गया था और पूर्व में इसके आधार पर विभिन्न नियुक्तियां भी हो चुकी हैं।

अभ्यर्थियों की मांग
चयनित अभ्यर्थियों ने सरकार और स्कूल शिक्षा विभाग से मांग की है कि एनआईओएस डीएलएड डिप्लोमा की मान्यता को लेकर स्पष्ट आदेश जारी किए जाएं और यदि कोई निर्णय लिया गया है तो उसे सार्वजनिक किया जाए, ताकि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और पात्र अभ्यर्थियों के साथ अन्याय न हो।

संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त
Top News

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

about 7 hours ago
पार्किंग को लेकर विवाद
Top News

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

about 8 hours ago
केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री
Top News

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

about 8 hours ago
पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते
Top News

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

about 8 hours ago
अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो
Top News

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

about 8 hours ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

about 8 hours ago
नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद
Top News

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

about 8 hours ago
30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़
Top News

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

about 8 hours ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

about 8 hours ago
भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

about 8 hours ago
अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Top News

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

about 8 hours ago
100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार
Top News

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

about 8 hours ago
जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र
Top News

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

about 8 hours ago
500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड
Top News

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

about 9 hours ago
हनी ट्रैप 2.0
Top News

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

about 9 hours ago
ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया
Top News

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

about 9 hours ago
म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Top News

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

about 9 hours ago
देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड
Top News

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

about 9 hours ago
कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश
Top News

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

about 9 hours ago
16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म
Top News

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!