खबर
Top News

हत्या के आरोपी पिता-पुत्र को लेकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस: आक्रोशित रहवासी बोले- जूते मारो; कोर्ट ले गए पुलिसकर्मी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 मार्च 2026, 4:37 pm
शेयर करें:
हत्या के आरोपी पिता-पुत्र को लेकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूडिया क्षेत्र स्थित शिव वाटिका में आईटी इंजीनियर शंपा पाठक की मौत के मामले में रविवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब पुलिस आरोपी पिता-पुत्र को घटना स्थल पर लेकर पहुंची। आरोपियों को देखते ही रहवासियों का गुस्सा फूट पड़ा और मौके पर हंगामे जैसे हालात बन गए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस टीम को दोनों को तुरंत वहां से हटाकर वापस कोर्ट ले जाना पड़ा।

तेज रफ्तार कार से कुचलकर महिला की हत्या
दरअसल, बुधवार रात तेज रफ्तार कार से कुचलकर शंपा पाठक की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया था। रविवार को रिमांड अवधि पूरी होने से पहले पुलिस टीम उन्हें शिनाख्त और घटनास्थल की पुष्टि के लिए शिव वाटिका बिल्डिंग लेकर पहुंची।

शिनाख्त के दौरान जुटी भीड़, बढ़ा आक्रोश
लसूडिया थाना प्रभारी टीआई तारेश सोनी के नेतृत्व में पुलिस आरोपी मोहनीश उर्फ मोहित चौधरी और उसके पिता कुलदीप को बिल्डिंग परिसर में लेकर पहुंची। यहां कार पार्किंग और घटनास्थल से जुड़े बिंदुओं पर पूछताछ की गई। इस दौरान जैसे ही रहवासियों को आरोपियों के आने की जानकारी मिली, बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

लोगों का गुस्सा भड़क उठा
आरोपियों को सामने देखकर लोगों का गुस्सा भड़क उठा। कई लोग नारेबाजी करने लगे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। माहौल इतना गरम हो गया कि कुछ लोगों ने “जूते मारो” जैसे नारे तक लगा दिए।

हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हटाया
भीड़ के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए आरोपियों को वहां से हटाना शुरू किया। बिल्डिंग के गेट के बाहर भी कुछ देर के लिए उन्हें रोका गया, लेकिन वहां भी लोगों की नाराजगी जारी रही। किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने बिना देर किए दोनों आरोपियों को वाहन में बैठाकर वहां से रवाना कर दिया।

सीधे लेकर पहुंची कोर्ट
इसके बाद पुलिस उन्हें सीधे कोर्ट लेकर पहुंची, जहां उनकी पेशी कराई जानी थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों का रिमांड रविवार को समाप्त हो रहा था, इसलिए नियमानुसार उन्हें अदालत में पेश किया गया।

जांच लगभग पूरी, बयान बाकी
पुलिस का कहना है कि इस मामले में मुख्य जांच प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। हालांकि, बिल्डिंग के कुछ रहवासियों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान अभी दर्ज किए जाना बाकी हैं, जिनके आधार पर केस को और मजबूत किया जाएगा।

नगर निगम की कार्रवाई भी शुरू
इस बीच नगर निगम ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के पेंटहाउस पर नोटिस चस्पा कर दिया है। नोटिस में 7 दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो नगर निगम द्वारा निर्माण पर कार्रवाई करते हुए तोड़फोड़ की जा सकती है।


संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 2 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 2 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 2 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 2 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 2 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 3 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 3 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 3 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 3 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 3 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 3 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 4 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 4 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 4 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 4 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 4 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 4 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 4 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 4 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!