अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा वार: 12 ठिकानों पर छापे; महिला समेत 13 गिरफ्तार, 138 लीटर शराब जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बड़वाह।
अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीमों ने 12 अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर एक महिला समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान करीब 34,960 रुपए कीमत की 138.34 लीटर कच्ची, देसी और विदेशी शराब जब्त की गई।
रात से सुबह तक चला सघन अभियान
थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन के मुताबिक, एएसपी (ग्रामीण) शकुंतला रूहल और एसडीओपी अर्चना रावत के मार्गदर्शन में मुखबिर तंत्र से मिली सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी घरों और दुकानों के गुप्त ठिकानों से अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं।
पुलिस टीमों ने 15 अगस्त की रात से 16 अगस्त की सुबह तक महेश्वर रोड, मानकर मोहल्ला, जयमलपुरा, ग्राम नाया, काटकूट फाटा, गवली मोहल्ला और गणगौर घाट सहित कई स्थानों पर दबिश दी।
13 आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट में केस
कार्रवाई में अमरजीत अरोरा, मदन मानकर, कमल उर्फ कमलेश बामनिया, राकेश चौहान, सुमेरसिंह मगरे, ओमप्रकाश सिर्वी, अजय चौहान, देवराम बंजारा, राहुल मेहता, आकाश वर्मा, दीपक पिता तुलसीराम साध, जग्गी उर्फ जगदीश यादव और रमाबाई मंडलोई को गिरफ्तार किया गया।
सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि जब्त शराब कहां से लाई गई थी और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या है।
संबंधित समाचार

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!