पुलिस की सुविधा बना मौत का कट: सड़क के बीच ब्लैक स्पॉट; हर पल हादसे का खतरा
KHULASA FIRST
संवाददाता

यातायात थाना और जोन-4 दफ्तर के सामने डिवाइडर तोड़कर बनाया अवैध रास्ता, सिस्टम खुद ही उड़ा रहा नियमों की धज्जियां
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में जहां पुलिस को यातायात व्यवस्था सुधारने की जिम्मेदारी दी गई है, वही पुलिस अपनी सुविधा के लिए सड़कों को मौत के जाल में बदल रही है। महूनाका चौराहा और गंगवाल बस स्टैंड के बीच सड़क पर बनाया गया अवैध डिवाइडर कट अब ब्लैक स्पॉट बन चुका है, जहां हर दिन हादसे का खतरा मंडरा रहा है।
महूनाका चौराहा और गंगवाल बस स्टैंड के बीच स्थित यातायात थाना पश्चिम और पुलिस जोन-4 कार्यालय के ठीक सामने सड़क के बीच बने डिवाइडर को खत्म कर दिया गया। इसके बीच में पहले पेड़ लगे हुए थे और विशेषज्ञों की सलाह पर लाखों रुपए खर्च कर यह डिवाइडर बनाया गया था, ताकि यातायात सुरक्षित रहे, लेकिन अब पुलिस अधिकारियों की सुविधा के लिए इस डिवाइडर में अवैध कट लगाकर एक अतिरिक्त रास्ता बना दिया गया।
हैरानी की बात यह कि यह कट अब सिर्फ पुलिस ही नहीं, आम लोग भी इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। बुधवार को प्लाईवुड से भरा एक लोडिंग वाहन एमओजी लाइन की ओर से रांग साइड आते हुए इस कट से महूनाका की ओर मुड़ने की कोशिश में बीच सड़क पर ही फंस गया। ड्राइवर और हेल्पर ने काफी मशक्कत की, लेकिन वाहन नहीं निकला। आखिरकार एक आयशर गाड़ी से खींचकर उसे निकाला गया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
पहले से मौजूद सुरक्षित विकल्प... खास बात यह कि कुछ ही दूरी पर सराफा विद्या निकेतन के सामने से वाहनों के लिए सुरक्षित और सुगम मार्ग उपलब्ध है। इसके बावजूद इस खतरनाक कट को बनाने का औचित्य समझ से परे है।
निगम ने बिना सोचे-समझे तोड़ दिया... सूत्रों के अनुसार पुलिस विभाग के दबाव में नगर निगम ने बिना किसी औपचारिक प्रक्रिया के जेसीबी, ट्रैक्टर और मजदूरों की मदद से डिवाइडर को तोड़कर मलबे में बदल दिया। इसका खुलासा खुलासा फर्स्ट द्वारा पहले किया जा चुका है।
एक ओर कलेक्टर लगातार शहर को जाममुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए बैठकें लेते हैं, वहीं दूसरी ओर प्रशासन के अफसर-कर्मचारी ही केवल अपनी सुविधा के लिए इस तरह मनमानी कर रहे हैं। देखना है मामले में जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।
वीआईपी मूवमेंट के बीच जोखिम... यह सड़क सिर्फ आम ट्रैफिक के लिए ही नहीं, बल्कि वीआईपी मूवमेंट के लिए भी अहम मानी जाती है। ऐसे में पुलिस उपायुक्त जोन-4 और यातायात नियंत्रण कक्ष के सामने ही इस तरह सार्वजनिक संपत्ति का दुरुपयोग गंभीर सवाल खड़े करता है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!