चौकी में युवक की मौत के बाद पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप: मां से कहा था- बहुत मारा, अंगूठा तोड़ दिया; दो पुलिसकर्मियों को हटाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा पुलिस चौकी में युवक श्रीराम झा की मौत के मामले ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वाहन चोरी के संदेह में हिरासत में लाए गए श्रीराम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने चौकी प्रभारी संजय धुर्वे और सिपाही योगेंद्र कोरव को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है और दोनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
मारपीट और प्रताड़ना
परिजनों का आरोप है कि चौकी में दो दिनों तक श्रीराम के साथ मारपीट और प्रताड़ना की गई। मृतक ने खुद अपनी मां को बताया था कि उसे बुरी तरह पीटा गया और उसका अंगूठा तक तोड़ दिया गया है। परिवार का कहना है कि इसी मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से आहत होकर उसने चौकी में एसिड पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
सादी वर्दी में आए पुलिसकर्मी
रविवार को सादी वर्दी में आए पुलिसकर्मी श्रीराम को घर लेकर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने आधार कार्ड मांगा और बातचीत की। तभी श्रीराम ने परिजनों को अपनी आपबीती बताई। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने सोमवार को उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने या जेल भेजने की बात कही थी, जिसके बाद उसे दोबारा अपने साथ ले जाया गया।
पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार
सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार कराया गया। परिवार में उसकी मां, पत्नी, दो भाई और एक छोटा बच्चा है। घटना के बाद कलेक्टर और अन्य अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
क्या युवक ने खुद एसिड पी लिया
हालांकि पुलिस अधिकारियों ने मारपीट के आरोपों को नकारते हुए कहा है कि युवक ने खुद एसिड पी लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
मामले को शांत करने की पहल
सूत्रों के अनुसार, मामले को शांत करने के लिए परिवार को आर्थिक मदद, बच्चे की पढ़ाई और पत्नी को नौकरी देने का प्रस्ताव भी दिया गया है। हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पहले भी कार्यप्रणाली को लेकर कार्रवाई
मामले में जुड़े पुलिसकर्मियों का रिकॉर्ड भी विवादों से घिरा रहा है। चौकी प्रभारी संजय धुर्वे पर पहले भी कार्यप्रणाली को लेकर कार्रवाई हो चुकी है, जबकि सिपाही योगेंद्र कोरव की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और सभी की नजरें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो इस मामले की सच्चाई सामने ला सकती है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!